HomeUtilityToday Bank Closed Or Not: क्या हड़ताल की वजह से आज बैंक...

Today Bank Closed Or Not: क्या हड़ताल की वजह से आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? यहां करें चेक और दूर करें कंफ्यूजन

Kya Bank Aaj Band Hain: क्या आपको पता है आज बैंकों की एक देशव्यापी हड़ताल है? ऐसे में अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि आपके बैंक की ब्रांच आज खुली है या नहीं।

Today Bank Strike: बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन अगर आप डिमांड ड्राफ्ट बनवाने या किसी अन्य काम से बैंक जा रहे हैं, तो आज के दिन पहले ये चेक कर लें कि आपका बैंक खुला है या बंद है।

दरअसल, आज देश में बैंकों की बड़ी हड़ताल है जिसका असर कई बैंकों पर पड़ सकता है। इसलिए बैंक जाने से पहले अपना कंफ्यूजन दूर कर लें कि आपका बैंक खुला है या नहीं।

ये भी पढ़ें:- Fraud Helpline Number: अगर जालसाज निकाल लें बैंक से पैसे तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, मिल सकते हैं वापस

क्या आज बैंक बंद हैं?

वैसे तो भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई न किसी तरह की छुट्टी का एलान नहीं किया है, लेकिन आज बैंक यूनियनों ने आज के दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया है। ऐसे में देश के कई शहरों के बैंक आज बंद रहेंगे।

कौन-कौन से बैंक बंद रहेंगे आज?

इस हड़ताल में कई बैंक शामिल हैं जिनमें कई बड़े बैंक और कई अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और इंडियन बैंक जैसे कई अन्य बैंक शामिल हैं।

किस वजह से हो रही है बैंकों की हड़ताल?

बात मौजूदा समय की करें तो बैंक के कर्मचारियों को सिर्फ रविवार की छुट्टी मिलती है और साथ ही महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की भी छुट्टी मिलती है। पर बैंक कर्मचारी चाहते हैं कि हफ्ते में 2 दिन शनिवार और रविवार छुट्टी रहे और 5 दिन ही काम हो।

ये भी पढ़ें:- Power Bank Alert: पावर बैंक में दिखें ये 4 संकेत तो छोड़ दें इस्तेमाल करना, हो सकता है ब्लास्ट

क्या एटीएम भी आज बंद रहेंगे?

अगर आपको आज कैश की जरूरत है तो आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। एटीएम पर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही इंटरनेट बैंकिंग और दूसरी ऑनलाइन सेवाएं भी जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular