Power Bank Tips And Tricks: भले ही लोग कितने ही mAH की बैटरी वाला स्मार्टफोन ले लें, लेकिन फिर भी लोगों को पावर बैंक की जरूरत पड़ ही जाती है।
खासतौर पर लोग अपने साथ ट्रेवलिंग में पावर बैंक लेकर जाते हैं, लेकिन क्या आप उन संकेतों के बारे में जानते हैं जो आपको बता सकते हैं कि अब पावर बैंक का इस्तेमाल न करें। वरना ये फट सकता है?
ये भी पढ़ें:- Samsung Galaxy S26 की लॉन्च डेट हुई लीक, जानें किस तारीख को आएगा मार्केट में और फीचर्स कीमत सबकुछ
पावर बैंक में दिखे ये संकेत, तो हो जाएं सावधान:-
नंबर 1
आप पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आपका पावर बैंक फूल गया है यानी मोटा हो गया है। जैसे, बीच से तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। इससे इसमें आग लगने का खतरा हो सकता है।
नंबर 2
आपका पावर बैंक पहले सही चलता था और चार्जिंग के समय कोई दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन अगर अचानक वो ओवरहीट होने लगा है तो भी सावधान हो जाए। ऐसे में पावर बैंक का इस्तेमाल न करें, वरना वो ओवरहीट होकर ब्लास्ट कर सकता है।
नंबर 3
कई बार पावर बैंक नॉर्मल होता है और उसमें ऐसा कुछ नहीं होता, जो अजीब लगे। पर अगर आपके पावर बैंक से असामान्य गंध आ रही है तो उसका इस्तेमाल न करें। हो सकता है पावर बैंक के अंदर कोई खराबी है और ऐसे में अगर इसका इस्तेमाल किया जाए, तो इसमें आग लग सकती है।
ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: क्या मोबाइल में बैक कवर लगवाना चाहिए या नहीं? यहां जानें फायदे-नुकसान
नंबर 4
अगर आपका पावर बैंक काफी पुराना हो गया है, तो भी आप उसे सुरक्षा के लिहाज से बदल सकते हैं। कई लोग सालों साल पुराने पावर बैंक से मोबाइल चार्ज करते हैं, लेकिन ऐसा करने से भी बचा जा सकता है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply