क्यों हादसे का शिकार हो रहे हैं Electric Vehicels? सरकार ने जारी किया 2023-2025 का खौफनाक डेटा

Electric Vehicles Fire
Electric Vehicles Fire PC-autotechbiz.in

इंडिया में जिस तरह से Electric Vehicles की डिमांड बढ़ रही है, उसी तरह से उनमें Fire के साथ ही कई घटनाएं भी सामने आ रही हैं। सरकार ने खुद बताया है कि 2023-2025 के बीच इस तरह के कितने हादसे हो चुके हैं। 2023 से 2025 के बीच इंडिया में कितने इलेक्‍ट्रिक वाहनों के साथ घटनाएं हो चुकी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

बढ़ रहे हैं मामले

इलेक्‍ट्रिक वाहनों के साथ हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकार ने खुद बताया है कि 2023 से लेकर 2025 के बीच ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि 2023 के मुकाबले 2024 में और 2024 के मुकाबले 2025 में ऐसे मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

क्‍या मिले आंकड़ें

भारी उद्योग मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने लोकसभा में सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है। जिससे काफी आश्‍चर्य हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि 2023 में इलेक्‍ट्रिक वाहनों से जुड़े हादसों की संख्‍या 5594 थी। 2024 में यह बढ़कर 7817 हो गई और 2025 में तो इनमें काफी ज्‍यादा बढ़ोतरी हुई और आंकड़ा 10454 तक पहुंच गया।

Incidents with electric vehicles in india
Incidents with electric vehicles in india
PC – PIB India

3 सालों में कितने मामले

2023 से 2025 के बीच तीन सालों में देश में 23865 हादसे हुए हैं जो इलेक्‍ट्रिक वाहनों से जुड़े हुए हैं। इनमें से आग लगने जैसी घटनाओं की संख्‍या 2023 में 8, 2024 और 2025 में 9 रही है। जो कुल 26 तक है।

सरकार का है ये उद्देश्‍य

सरकार का देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण या उपयोग को रोकने का कोई प्रस्ताव या इरादा नहीं है। उत्पादन रोकने के बजाय, सरकार की रणनीति अधिक कठोर परीक्षण मानकों और नियामक निगरानी के माध्यम से सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करना है, साथ ही ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना जारी रखना है।