Buy 1 Get 1 Scheme: अब कारों पर आई दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम, एक कार खरीदने पर दूसरी मिल रही बिल्कुल FREE

But 1 Get 1 Scheme
But 1 Get 1 Scheme PC-autotechbiz.in

Buy 1 Get 1 Scheme: क्‍या आपने अभी तक सुना या देखा है कि एक कार खरीदने पर दूसरी कार पूरी तरह से फ्री मिल जाए। अगर नहीं, तो अब यह भी हो चुका है। कहां पर इस स्‍कीम में कार को फ्री दिया जा रहा है। किस मेकर की कार फ्री मिल रही है। इसका फायदा उठाने के लिए क्‍या करना होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

फ्री मिल रही कार

अगर टाइटल पढ़ने के बाद आप भी सोच रहे हैं कि ऐसा हो ही नहीं सकता, तो शायद आप गलत साबित हो सकते हैं। क्‍योंकि अब तक एक के साथ एक फ्री वाला ऑफर ग्रॉसरी, पिज्‍जा, बर्गर जैसी चीजों पर ही मिलता है, लेकिन अब एक कार खरीदने पर दूसरी फ्री में मिलने का ऑफर भी शुरू हो गया है।

कहां मिल रही कार

आपको यह जानना है कि आखिर कहां पर एक कार खरीदने पर दूसरी को फ्री दिया जा रहा है, तो यह ऑफर इंडिया में ही मिल रहा है। कोयंबटूर में Citroen की एक डीलरशिप की ओर से यह ऑफर दिया जा रहा है।

Citroen Buy 1 Get 1 Scheme
Citroen Buy 1 Get 1 Scheme
PC -Social Media

क्‍या है ऑफर

इस ऑफर में Citroen C5 Aircross को खरीदना होगा। जिसके बाद Citroen C3X कार को फ्री दिया जाएगा। यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए दिया जा रहा है। इसमें यह भी नहीं बताया गया है कि फ्री कार के किस वेरिएंट को दिया जाएगा और उसकी क्‍या प्राइज होगी। लेकिन कार फ्री मिल रही है।

क्‍यों मिल रहा ऑफर

वैसे तो इस ऑफर को देखकर समझ आ रहा है कि यह ऑफर कंपनी नहीं दे रही। इसे डीलरशिप के लेवल पर ही दिया जा रहा है। ऐसा करने का मकसद यह भी हो सकता है कि डीलर के पास ज्‍यादा स्‍टॉक खड़ा हो और उस हिसाब से सेल्‍स नहीं हो रही हो। जिस वजह से कुछ यूनिट्स को क्लियर करने के लिए ही लिमिटेड ऑफर को दिया जा रहा है।