HomeAutomobilesइसी हफ्ते आ रही है नई 2026 Volkswagen Taigun, क्या अब Hyundai...

इसी हफ्ते आ रही है नई 2026 Volkswagen Taigun, क्या अब Hyundai Creta का राज होगा खत्म?

2026 Volkswagen Taigun को इंडियन मार्केट में इस हफ्ते में Launch कर दिया जाएगा। मेकर इसमें क्‍या बड़े चेंज करने वाली है। क्‍या इससे Hyundai Creta का राज खत्‍म होगा? रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Volkswagen Taigun को इंडियन मार्केट में इसी हफ्ते में Launch कर दिया जाएगा। मेकर इस एसयूवी में कौन से बड़े चेंज करने वाली है। क्‍या इससे Hyundai Creta का राज खत्‍म होगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही 2026 Volkswagen Taigun

फॉक्‍सवैगन इंडियन मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ताइगुन को ऑफर करती है। अब इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया जाने वाला है। इसके लिए मेकर ने 9 April 2026 की डेट को फिक्‍स कर दिया है।

होंगे ये चेंज

नई ताइगुन में मेकर नए LED DRLs, LED हेडलाइट, नया फ्रंट बंपर, ब्‍लैक्‍ट आउट इंसर्ट्स, नए अलॉय व्‍हील्‍स, अपडेटेड एलईडी टेल लैंप, इलुमिनेटिड लोगो, कनेक्‍टिड लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, बेस वेरिएंट से ही सिंगल सनरूफ, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, रियर सीट में मसाज फंक्‍शन के साथ अपडेटेड इंटीरियर भी दिया जा सकता है।

क्‍या नया होगा इंजन?

इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को 1.0 और 1.5 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन ही दिए जाएंगे। लेकिन इसमें 6स्‍पीड मैनुअल और 7 स्‍पीड डीसीटी के साथ नया गियरबॉक्‍स दिया जा सकता है जो 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर होगा।

किन पर होगा असर

स्‍कोडा और फॉक्‍सवैगन अब इंडियन मार्केट में काफी अक्रामक तरीके से अपनी कारों को ऑफर कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस एसयूवी को भी अपडेट किया जा रहा है। इसके कुछ टाइम पहले ही स्‍कोडा ने कुशाक को भी अपडेट किया है। ऐसे में इनका सीधा असर Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Tata Sierra, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Mahindra की एसयूवी पर होगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular