HomeAutomobilesभारत में लॉन्च हुआ Tata Intra EV Pickup, 211KM की जादुई रेंज...

भारत में लॉन्च हुआ Tata Intra EV Pickup, 211KM की जादुई रेंज और विशाल लोडिंग स्पेस

Tata Intra EV Pickup को इंडिया में Launch किया गया है। इस कमर्शियल व्‍हीकल में कौन सी खूबियों को किस Price पर दिया जा रहा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Intra EV Pickup को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली Launch किया गया है। कमर्शियल व्‍हीकल सेगमेंट में आने वाले इस पिकअप में कौन सी खूबियों को किस Price पर दिया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Intra EV Pickup हुआ Launch

टाटा ने इलेक्‍ट्रिक कमर्शियल व्‍हीकल सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नया पिकअप इंट्रा लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस पिकअप को ज्‍यादा कैपिसिटी के साथ माल ढोने के लिए लॉन्‍च किया है।

क्‍या हैं खूबियां

मेकर ने इस पिकअप को 1760 किलोग्राम पेलोड के साथ 10.2 फीट लंबी बॉडी लोड के ऑप्‍शन के साथ ऑफर किया है।

मिनी ट्रकों को बाजार में अच्‍छा रिस्‍पांस मिल रहा

टाटा इंट्रा ईवी पिकअप लॉन्च करते हुए, टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ गिरीश वाघ ने कहा कि ग्रीन मोबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ऐसे टिकाऊ समाधान प्रदान करने पर फोकस्‍ड है जो व्यापक स्तर पर सिद्ध हों और भारत की विविध कमर्शियल मोबिलिटी की जरुरत के लिए प्रासंगिक हों। हमारे इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रकों को मिली मजबूत बाजार प्रतिक्रिया और देशभर के 10 शहरों में यात्रियों को सेवा प्रदान करने वाली हमारी इलेक्ट्रिक बसों की सफल तैनाती के आधार पर, हमने इस साल की शुरुआत में अपने अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक ट्रकों को लॉन्च किया और अब इलेक्ट्रिक पिकअप लॉन्च करके इसे और आगे बढ़ा रहे हैं।

ताकतवर है बैटरी और मोटर

टाटा की ओर से इसमें 28.2 KWh की क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्‍च किया गया है। इस बैटरी से पिकअप को सिंगल चार्ज में 211 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। यह आईपी 67 रेटिंग बैटरी है, जिसको फास्‍ट चार्जर से 55 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इस पर निर्माता की ओर से छह साल या दो लाख किलोमीटर तक की वारंटी को दिया जा रहा है। इसमें 72 किलोवाट की इलेक्‍ट्रिक मोटर को दिया गया है। इस मोटर से पिकअप को 230 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। निर्माता के मुताबिक इस वाहन को लोड के साथ 23 फीसदी की ढलान पर भी आसानी से चलाया जा सकता है।

इतनी है Price

टाटा इंट्रा ईवी पिकअप को इंडियन मार्केट में 11.95 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular