Suzuki eVitara को इंडिया से बाहर भी कई देशों में बेचा जाता है। इस इलेक्ट्रिक SUV का कुछ टाइम पहले ANCAP ने Crash Test किया है। इस टेस्ट के बाद इसे कितनी Rating मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Suzuki eVitara का हुआ Crash Test
सुजुकी इंडिया के साथ पूरी दुनिया में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर eVitara को ऑफर करती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का कुछ टाइम पहले ही क्रैश टेस्ट किया है।
सेफ्टी का चला पता
क्रैश टेस्ट के बाद इस एसयूवी को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस रेटिंग को देने से पहले ANCAP ने इस एसयूवी को एडल्ट्स, बच्चों और रोड यूजर्स की सेफ्टी के लिए टेस्ट किया है।
किस टेस्ट में क्या स्कोर मिला
ANCAP ने इस एसयूवी को एडल्ट्स की सेफ्टी के लिए 40 में से 31 पाइंट्स दिए हैं। बच्चों के लिए किए गए टेस्ट के बाद इसे 49 में से 43 रेटिंग मिली है। रोड यूजर्स की सेफ्टी के लिए इस एसयूवी को 63 में से 50.34 और सेफ्टी फीचर्स के लिए 18 में से 12.78 नंबर ही मिले हैं।
Australia और New Zealand में कब हुई लॉन्च
मेकर ने इस एसयूवी को ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल 2026 और न्यूजीलैंड में मार्च 2026 में लॉन्च किया था। जिसके पहले ही इसकी क्रैश टेस्टिंग हो गई थी, लेकिन अब इसकी सेफ्टी रेटिंग सामने आई है।
कब तक वेलिड होगी रेटिंग
ANCAP ने इस एसयूवी को भले ही 2026 में टेस्ट किया है, लेकिन इसमें मिली रेटिंग को दिसंबर 2031 तक वैलिड माना जाएगा। यह रेटिंग इस एसयूवी के उन सभी वेरिएंट्स के लिए मानी जाएगी, जिनको ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बेचा जाएगा।
इंडिया में भी हो चुका है क्रैश टेस्ट
सुजुकी की ई-विटारा को इंडियन मार्केट में भी बेचा जा रहा है। साथ में यहां पर भी BNCAP ने भी इसका क्रैश टेस्ट किया था, जिसमें इस एसयूवी को एडल्ट्स और बच्चों की सेफ्टी के लिए पूरे 5 स्टार मिल चुके हैं।
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?
Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?












Leave a Reply