7 लाख से कम में घर लाएं ये 7 शानदार Factory Fitted CNG SUVs; माइलेज इतना कि पेट्रोल पंप का रास्ता भूल जाएंगे आप!

Factory Fitted CNG SUV
Factory Fitted CNG SUV PC- autotechbiz.in AI

महंगाई का दौर चल रहा है। जिसमें Petrol, Diesel से लेकर CNG भी महंगी हो रही है। ऐसे में ज्‍यादा माइलेज, बड़ी एसयूवी और सेफ्टी के साथ फीचर्स मिल जाएं तो सपना जैसा लगता है। लेकिन इन 7 Factory Fitted CNG SUVs से यह सपना भी साकार हो सकता है। किस Price पर किस एसयूवी को घर लाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Punch CNG

टाटा अपनी पंच को माइक्रो या सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी के साथ लाती है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 6.75 लाख रुपये से शुरू हो रही है। जो इसे अच्‍छा ऑप्‍शन बना देती है। इस एसयूवी को एक किलोग्राम सीएनजी के साथ 26.99 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Hyundai Exter CNG

हुंडई अपनी एक्‍सटर को फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी के साथ सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर करती है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 7 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसे एक किलोग्राम सीएनजी में 27.1 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Maruti Fronx CNG

मारुति भी फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी के साथ सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्‍क्‍स को लाती है। यह एसयूवी 28.51 किलोमीटर एक किलोग्राम सीएनजी में चल सकती है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 7.79 लाख रुपये से शुरू हो रही है।

Toyota Urban Cruiser Taisor CNG

टोयोटा भी अर्बन क्रूजर टाइजर को इंडियन मार्केट में फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी के साथ लाती है। इस एसयूवी को एक किलोग्राम सीएनजी के साथ 28.51 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 8.24 लाख रुपये है।

Tata Nexon CNG

टाटा मोटर्स नेक्‍सन को भी एसयूवी सेगमेंट में सीएनजी के साथ लाती है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 8.3 लाख से शुरू हो जाती है और इसको एक किलोग्राम सीएनजी में आसानी से 24 किलोमीटर की माइलेज मिल जाती है।

Maruti Grand Vitara CNG

मारुति ग्रैंड विटारा को सीएनजी के साथ लाती है, जिसमें अच्‍छे फीचर्स और माइलेज मिलती है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 13 लाख रुपये से शुरू होती है और यह एक किलोग्राम सीएनजी में 26.6 किलोमीटर तक चलती है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder

टोयोटा हाइराइडर को भी फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी के साथ इंडियन मार्केट में 13.38 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को एक किलोग्राम सीएनजी के साथ 26.6 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।