उल्टी गिनती शुरू! कुछ ही देर में लॉन्च होगी Hero की पहली ‘Flex Fuel’ Motorcycle; अब महंगे Petrol से मिलेगी मुक्ति

Flex Fuel Motorcycle
Flex Fuel Motorcycle PC - autotechbiz.in AI

Hero Motocorp Flex Fuel Motorcycle को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में आज लॉन्‍च कर रही है। इस बाइक में क्‍या खूबियां होंगी। कैसे यह महंगे Petrol से निजात दिलाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Flex Fuel Motorcycle हो रही Launch

इंडियन मार्केट में पहली फ्लेक्‍स फ्यूल मोटरसाइकिल के तौर पर हीरो मोटोकॉर्प नई बाइक को लॉन्‍च कर रही है। कुछ देर में इसे ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

Gadkari की मौजूदगी में हो रही लॉन्‍च

कुछ देर में ही इस बाइक को Nitin Gadkari और Hardeep Puri की मौजूदगी में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। लेकिन अभी इस बाइक को कमर्शियली सेल पर नहीं लाया जाएगा।

किस बाइक को करेगी लॉन्‍च

हीरो किस बाइक को फ्लेक्‍स फ्यूल टेक्‍नोलॉजी के साथ ला रही है इसकी जानकारी के लिए तो कुछ देर इंतजार करना होगा, लेकिन माना जा रहा है कि मेकर अपनी सबसे सस्‍ती और पसंदीदा बाइक को ही इस फ्यूल के साथ लाने जा रही है। ऐसे में अगर Hero Splendor और HF Dlx को इस अवतार में लाया जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

क्‍यों नहीं बिकेगी

इंडिया में भले ही 100 पर्सेंट ईथेनॉल वाली बाइक को लॉन्‍च किया जा रहा है। लेकिन अभी इस तरह की बाइक या कार के लिए कहीं पर भी पेट्रोल अवेलेबल नहीं है। जिसे आने वाले कुछ सालों में जैसे ही उपलब्‍ध करवाया जाएगा तो इस बाइक को कमर्शियली भी बेचा जाएगा।

गन्‍ने के जूस से चलेगी बाइक

इस बाइक को 100 पर्सेंट ईथेनॉल से चलाया जा सकेगा। जिसको सीधे तौर पर गन्‍ने के जूस को प्रोसेस कर बनाया जाता है।

कल आ रही Maruti Flex Fuel Car

आज पहली फ्लेक्‍स फ्यूल बाइक को लॉन्‍च करने के बाद कल मारुति भी इंडिया की पहली फ्लेक्‍स फ्यूल कार को ऑफिशियली लॉन्‍च कर रही है।

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।