Nitin Gadkari अब इंडिया में सभी व्हीकल्स को महंगे Petrol से निजात दिलवाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने कौन सी File पर साइन किए हैं। इससे आम जनता को क्या फायदा मिलने वाला है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Nitin Gadkari ने साइन की फाइल
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि उन्होंने एक जरूरी फाइल पर साइन कर दिए हैं, जिसके बाद अब इंडिया में हर जगह पर E100 फ्यूल को यूज किया जा सकेगा।
खुद दी जानकारी
नितिन गडकरी हाल में ही महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम में शिकरत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने बता दिया कि कल रात 8 बजे ही उन्होंने उस फाइल पर साइन किए हैं, जिसमें E100 के यूज को मंजूरी देने की बात लिखी हुई थी।
अब आएंगी कारें
अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के फाइल साइन करने के बाद अब मेकर्स भी अगले कुछ महीनों में ही पूरी तरह से ईथेनॉल से चलने वाली कारों को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती हैं।
होगा यह फायदा
ई।00 पर कार, स्कूटर, मोटरसाइकिल को चलाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे आम लोगों को महंगे पेट्रोल को अपनी बाइक, स्कूटर, कार में भरवाने से राहत मिल जाएगी। साथ में इंडिया को भी क्रूड ऑयल इंपोर्ट करने में जाने वाले डॉलर्स की बचत हो पाएगी। साथ में पेट्रोल से होने वाले प्रदूषण को भी ई।00 की वजह से कम किया जा सकेगा।
कितनी होगी प्राइज
इंडिया में अभी तक ई20 वाले पेट्रोल के अलावा ई85 फ्लेक्स फ्यूल को भी ऑफर किया जा रहा है। ई20 वाले एक लीटर पेट्रोल को 102 रुपये के आस पास बेचा जा रहा है, तो ई85 को 82 रुपये के आस पास की कीमत पर दिल्ली में लॉन्च किया गया है। इस तरह से यह माना जा सकता है कि ई100 को जब लॉन्च किया जाएगा तो उसके एक लीटर की प्राइज करीब 75 रुपये के आस पास हो सकती है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply