HomeAutomobilesबढ़ गई सबका ख्याल रखने वाली Maruti Ertiga की Price; जानें किन...

बढ़ गई सबका ख्याल रखने वाली Maruti Ertiga की Price; जानें किन वेरिएंट्स को खरीदना हुआ सबसे ज्यादा महंगा

Maruti की सभी कारों की Price अब अपडेट हो रही है। ऐसे ही Maruti Ertiga की प्राइज भी बढ़ चुकी है। इसमें कितनी बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti की सभी कारों की Price अब अपडेट हो रही है। ऐसे ही एमपीवी सेगमेंट में आने वाली Maruti Ertiga की प्राइज भी बढ़ चुकी है। इसके किस वेरिएंट में कितनी बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Ertiga की Price बढ़ी

मारुति ने बजट सेगमेंट की MPV अर्टिगा की प्राइज को बढ़ा दिया है। मेकर ने इस कार के पहले भी कई और कारों की प्राइज को June 2026 में अपडेट किया है।

इतनी बढ़ गई Price

मेकर ने इस एमपीवी की प्राइज में सबसे ज्‍यादा 10 हजार रुपये बढ़ाए हैं। इसके बाद पांच हजार रुपये तक सभी वेरिएंट्स में बढ़े हैं।

10 हजार किन वेरिएंट्स में बढ़े

मारुति ने जिन वेरिएंट्स की प्राइज को सबसे ज्‍यादा बढ़ाया है, उनमें VXI CNG MT और ZXI CNG MT शामिल हैं। इन दोनों ही वेरिएंट्स को 10 हजार रुपये तक महंगा कर दिया गया है।

बाकी सभी वेरिएंट्स की प्राइज को 5 हजार रुपये तक ही बढ़ाया गया है।

मिलता है 1.5 लीटर इंजन

मारुति की अर्टिगा को 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन मिलता है। इस 4 सिलेंडर वाले इंजन को पेट्रोल और सीएनजी दोनों में ही ऑफर किया जाता है। पेट्रोल में इस एमपीवी को इंजन से 102 बीएचपी पावर के साथ 137 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। वहीं सीएनजी में इस एमपीवी को इंजन से 87 बीएचपी पावर और 121 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। साथ में 5 स्‍पीड मैनुअल या 6 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर के ऑप्‍शन भी इसके गियरबॉक्‍स में मिलते हैं।

यह है नई Price

एमपीवी महंगी होने के बाद अब इसकी स्‍टार्टिंग एक्‍स शोरूम प्राइज 8.85 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट को 12.99 लाख रुपये एक्‍स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है।

किनसे मिलती है चुनौती

इंडियन मार्केट में हर सेगमेंट में कई ऑप्‍शन मिल जाते हैं। जिनमें से बजट एमपीवी सेगमेंट में आने वाली अर्टिगा को Toyota Rumion, Renault Triber, Nissan Gravite और Kia Carens से चुनौती मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular