Maruti Dzire इंडियन कस्टमर्स की पसंदीदा कार है। लेकिन अब इस कार को खरीदना महंगा हो चुका है। मारुति ने इस कार के किन वेरिएंट्स की Price को बढ़ाया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Dzire हुई महंगी
मारुति ने अपनी सब 4 मीटर सेडान कार डिजायर की प्राइज को बढ़ा दिया है। इस कार को खरीदने के लिए अब ज्यादा प्राइज देनी पड़ेगी। मेकर ने पहले ही अपनी कारों की प्राइज बढ़ाने की जानकारी दे दी गई थी।
इतनी महंगी हुई
मेकर ने अपनी कारों की प्राइज में 7500 रुपये बढ़ाए हैं। यह बढ़त इस कार के CNG वेरिएंट्स पर हुई है। जिसमें VXI और ZXI शामिल हैं। इसके बेस वेरिएंट LXI Petrol की प्राइज को नहीं बढ़ाया है। बाकी सभी वेरिएंट्स की प्राइज को 5 हजार रुपय महंगा कर दिया गया है।
अब क्या है Price
मारुति डिजायर के बेस वेरिएंट को अभी भी पहले की तरह 6.26 लाख रुपये में ही खरीदा जा सकता है। लेकिन इसके टॉप वेरिएंट प्राइज अब बढ़कर 9.36 लाख रुपये हो चुकी है।
वेरिएंट वाइज नई प्राइज
LXI Petrol MT – 6.26 Ex Showroom
VXI Petrol MT – 7.22 Ex Showroom
ZXI Petrol MT – 8.23 Ex Showroom
ZXI+ Petrol MT – 8.91 Ex Showroom
VXI Petrol AMT – 7.67 Ex Showroom
ZXI Petrol AMT – 8.68 Ex Showroom
ZXI+ Petrol AMT – 9.36 Ex Showroom
VXI CNG MT – 8.10 Ex Showroom
ZXI CNG MT – 9.11 Ex Showroom
इनसे मिलती है चुनौती
इंडियन मार्केट में डिजायर को जिस सेगमेंट में लाया जाता है उसमें Tata Tigor, Hyundai Aura, Honda Amaze से मारुति को चुनौती मिलती है। लेकिन सेल्स के मामले में यह इकलौती सेडान कार है जो Hyundai Creta, Mahindra Scorpio जैसी ताकतवर एसयूवी को भी चुनौती दे देती है।
ये भी पढ़ें
Tata Safari EV: टाटा कर सकती है प्रीमियम एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को Launch; कब होने जा रही है एंट्री?
MG Hector Tomahawk: महंगी हो गई एमजी की 7 सीटर ईवी, शोरूम जाने से पहले जान लें कितना देना होगा Price?
Bharat Mobility Global Expo 2027: कब शुरू होगा कारों का मेला, कहां होगा और कितनी कंपनियां होंगी शामिल
Mahindra EV: अब ब्रिटेन की सड़कों पर भी दौड़ेंगी धाकड़ Electric SUVs! कंपनी ने तैयार किया बड़ा मास्टरप्लान












Leave a Reply