HomeTechnologyLava ने ऑनलाइन बाजार के लिए उतारी नई Virat सीरीज, 120Hz डिस्प्ले...

Lava ने ऑनलाइन बाजार के लिए उतारी नई Virat सीरीज, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया Virat V1 5G

Virat V1 5G and Virat V1 Smartphone: Virat सीरीज का सबसे प्रमुख मॉडल Lava Virat V1 5G है। इसमें 6000mAh बैटरी, 17.13cm (6.75 इंच) HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Virat V1 5G and Virat V1: भारत की घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava International ने युवाओं और ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई Virat सीरीज लॉन्च कर दी है।

कंपनी ने Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 को Flipkart के साथ साझेदारी में पेश किया है। ये सीरीज खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार की गई है जो कम बजट में भरोसेमंद परफॉर्मेंस, साफ-सुथरा Android अनुभव और मजबूत डिजाइन चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:- Vivo S2: क्या भारत में लॉन्च होने वाला है Vivo S2? जानें क्या-क्या हो सकते हैं फीचर्स

कंपनी के मुताबिक दोनों स्मार्टफोन 24 जुलाई 2026 से Flipkart और Lava की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जबकि इनकी पहली सेल 31 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

ऑनलाइन ग्राहकों पर Lava का बड़ा दांव

Lava पिछले कुछ समय से अपने ऑनलाइन कारोबार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। Virat सीरीज इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। कंपनी का कहना है कि ये फोन छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स, गृहणियों और ऐसे ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में अच्छी बैटरी, टिकाऊ डिजाइन और बिना विज्ञापन वाला Android अनुभव चाहते हैं।

Flipkart की “Open Box Delivery” सुविधा और Lava की “Free Service@Home” सेवा को भी इस सीरीज की खासियत के तौर पर पेश किया गया है।

Lava Virat V1 5G की कम कीमत में बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले

Virat सीरीज का सबसे प्रमुख मॉडल Lava Virat V1 5G है। इसमें 6000mAh बैटरी, 17.13cm (6.75 इंच) HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस भी मिलता है, जिससे ये रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा सुरक्षित माना जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- boAt ने लॉन्च किया Nirvana Eutopia 2 ANC हेडफोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ यहां जानें

ये स्मार्टफोन UNISOC T8200 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4GB RAM के साथ 4GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP AI डुअल कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है। खास बात ये है कि फोन Android 16 के साथ आता है और इसमें विज्ञापन या अनचाहे ऐप्स नहीं दिए गए हैं।

ये फोन Arya Blue और Sonar Gold रंगों में उपलब्ध होगा।

Lava Virat V1 5G की मुख्य खूबियां क्या हैं?

Lava Virat V1 5G में 17.13cm (6.75-इंच) HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है
इस स्मार्टफोन में UNISOC T8200 प्रोसेसर मिलता है
इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है

फोन 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है, जिससे कुल 8GB तक रैम का अनुभव मिलता है
स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है
ये डिवाइस IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है तथा ये लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है

Lava Virat V1: रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए किफायती विकल्प

दूसरा मॉडल Lava Virat V1 उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो सामान्य उपयोग के लिए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें 5000mAh बैटरी, 17.13cm (6.75 इंच) HD+ डिस्प्ले और IP64 डस्ट एवं वाटर प्रोटेक्शन मिलता है।

ये भी पढ़ें:- iQOO Z11 Lite कल यानी 24 जुलाई को होगा लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई AI फीचर्स

ये फोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4GB RAM + 4GB वर्चुअल RAM के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा शामिल है। ये मॉडल Nilgiri Blue और Himalayan Silver रंगों में आएगा।

Lava Virat V1 की मुख्य खूबियां क्या हैं?

Lava Virat V1 में 17.13cm (6.75-इंच) HD+ डिस्प्ले दिया गया है
ये स्मार्टफोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस है
इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है

फोन 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है, जिससे कुल 8GB तक रैम का अनुभव मिलता है
स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है
ये मोबाइल IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखने में मदद करता है

क्या है कीमत और ऑफर प्राइस?

Lava ने लॉन्च डे के लिए विशेष कीमतें तय की हैं। पहली सेल के दौरान दोनों फोन कम कीमत पर मिलेंगे, जबकि उसके बाद इनकी सामान्य कीमत लागू हो जाएगी।

Lava Virat V1 5G की सामान्य कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जबकि लॉन्च डे ऑफर के तहत इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
वहीं, Lava Virat V1 की सामान्य कीमत 9,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च डे पर ये 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा

Lava और Flipkart ने क्या कहा?

Lava International के प्रबंध निदेशक सुनील रैना ने कहा कि भारतीय स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं तेजी से बदल रही हैं और Virat सीरीज को उन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनके अनुसार कंपनी का उद्देश्य भरोसेमंद परफॉर्मेंस, साफ Android अनुभव और मजबूत डिजाइन को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना है।

Flipkart की मोबाइल्स श्रेणी की उपाध्यक्ष कंचन मिश्रा ने कहा कि ये साझेदारी किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में ग्राहकों को बेहतर विकल्प देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने Flipkart की Open Box Delivery और Lava की डोरस्टेप सर्विस को ग्राहकों के लिए अतिरिक्त भरोसे का कारण बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular