HomeAutomobilesJeep Meridian का 85th Anniversary Edition लॉन्च, सिर्फ 85 खरीदारों को मिलेगा...

Jeep Meridian का 85th Anniversary Edition लॉन्च, सिर्फ 85 खरीदारों को मिलेगा ये खास कलेक्टर्स एडिशन

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition in inidia: जीप इंडिया ने कंपनी की 85वीं एनिवर्सरी के मौके पर मेरिडियन का खास और लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है।

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition: जीप इंडिया ने अपनी विरासत के 85 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय ग्राहकों के लिए मेरिडियन का एक बेहद खास और लिमिटेड एडिशन पेश किया है। Jeep Meridian 85th Anniversary Edition नाम से लॉन्च किया गया ये मॉडल सिर्फ 85 यूनिट्स तक सीमित रहेगा, यानी इसे हर कोई नहीं खरीद पाएगा।

ये भी पढ़ें:- Ethanol मिक्स E20 Petrol से भी क्यों नहीं खराब होंगे Mercedes Benz के इंजन? क्यों 100% सेफ हैं कारें

कंपनी ने इसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है जो जीप की लेगेसी और एक्सक्लूसिव मॉडल्स को पसंद करते हैं। ये स्पेशल एडिशन मेरिडियन के Overland ट्रिम पर आधारित है और इसमें डिजाइन, प्रीमियम फिनिश तथा मॉडर्न टेक्नोलॉजी का ऐसा मिश्रण देखने को मिलता है जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देता है।

कीमत कितनी है?

जीप इंडिया ने Meridian 85th Anniversary Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹36.05 लाख रखी है। वहीं, नए Kara AI फीचर के साथ आने वाली Jeep Meridian रेंज की शुरुआती कीमत ₹30.45 लाख से शुरू होती है।

बाहर और अंदर दोनों जगह मिलेगा अलग लुक

इस लिमिटेड एडिशन को सामान्य मेरिडियन से अलग दिखाने के लिए कई एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें Gloss Black 18-इंच अलॉय व्हील्स, स्पेशल 85th Anniversary डिजाइन डिटेल्स, Mayan Gold एक्सेंट्स और कंट्रास्ट फिनिश वाला ऑल-ब्लैक प्रीमियम केबिन मिलता है। इन बदलावों की वजह से ये एसयूवी ज्यादा प्रीमियम और एक्सक्लूसिव नजर आती है।

पर्सनलाइजेशन के लिए मिलेगा खास पैकेज

कंपनी ग्राहकों के लिए 85th Anniversary AXS Package भी लेकर आई है। इस पैकेज में कई अतिरिक्त एक्सेसरीज और कस्टमाइजेशन विकल्प दिए गए हैं, जिनमें कार्पेट फ्लोर मैट्स, Anniversary डेकल किट, एम्बिएंट लाइटिंग और Sky Lounge/Sunroof Illumination जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

पहली बार मिलेगा Kara AI का साथ

इस लॉन्च की एक बड़ी खासियत Kara AI भी है। जीप इंडिया पहली बार अपने ग्राहकों के लिए ये इंटेलिजेंट वॉइस असिस्टेंट लेकर आई है। ये सिस्टम ड्राइवर और कार के बीच नेचुरल बातचीत को संभव बनाता है और सफर को ज्यादा स्मार्ट व सुविधाजनक बनाने में मदद करता है।

Kara AI 52 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें प्रमुख भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं। इसकी मदद से यूजर सिर्फ वॉइस कमांड के जरिए नेविगेशन, कॉलिंग, म्यूजिक कंट्रोल, रिमाइंडर, मौसम की जानकारी, जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल और कुछ व्हीकल फंक्शन्स को ऑपरेट कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- Crash Test में कितना मजबूत निकला नई Maruti Brezza Facelift का लोहा? अभी क्लिक करें और पढ़ें सेफ्टी का सच

कंपनी ने क्या कहा?

स्टेलेंटिस इंडिया के बिजनेस हेड और डायरेक्टर-ऑटोमोटिव ब्रांड्स कुमार प्रियेश के मुताबिक, जीप पिछले 85 वर्षों से केवल एक वाहन नहीं बल्कि फ्रीडम, एडवेंचर और एक्सप्लोरेशन का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि Meridian 85th Anniversary Edition उसी विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। केवल 85 यूनिट्स की उपलब्धता इसे कलेक्टर्स के लिए बेहद खास बनाती है।

कहां से कर सकते हैं बुकिंग?

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition पूरे भारत में सिर्फ 85 यूनिट्स के सीमित प्रोडक्शन के साथ उपलब्ध होगी। इच्छुक ग्राहक इसे देशभर की अधिकृत Jeep डीलरशिप या Jeep India की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular