HomeAutomobilesKia Sorento में होंगे कितने Engine ऑप्‍शन, कैसे होंगे Features और क्‍या...

Kia Sorento में होंगे कितने Engine ऑप्‍शन, कैसे होंगे Features और क्‍या होगी Price?

Kia Sorento को इंडियन मार्केट में Launch करने की डेट आ चुकी है। ऐसे में इसे कौन से Engine, Features के साथ किस Price पर लाया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Sorento को इंडियन मार्केट में Launch करने की डेट सामने आ चुकी है। ऐसे में इस एसयूवी को कितने Engine ऑप्‍शंस और Features के साथ किस Price पर लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Sorento होगी Launch

इंडियन मार्केट में 4 सितंबर को किआ बड़ा धमाल करने जा रही है। इस दिन मेकर अपनी प्रीमियम एसयूवी सोरेंटो को ऑफिशियली दिल्‍ली में एक इवेंट के दौरान लॉन्‍च कर देगी।

मिलेंगे 2 इंजन ऑप्‍शंस

वैसे तो मेकर लॉन्‍च के टाइम पूरी डिटेल देगी, लेकिन माना जा रहा है कि इस एसयूवी को 2 इंजन ऑप्‍शंस के साथ उतारा जाएगा। इनमें से पहला ऑप्‍शन 2.5 लीटर का हो सकता है, जो 191 हॉर्स पावर और 245.4 NM टॉर्क दे सकता है। इसके साथ 8 स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।

दूसरे इंजन ऑप्‍शन को हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 2.5 लीटर का ही इंजन मिल सकता है। यह इंजन 281 हॉर्स पावर के साथ 421.7 NM टॉर्क दे सकता है। इस इंजन के साथ वेट टाइप DCT गियरबॉक्‍स दिया जा सकता है।

कैसे फीचर्स मिलेंगे

मेकर इस एसयूवी को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में लाएगी तो इसमें फीचर्स भी काफी शानदार होंगे। किआ सोरेंटो को एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, फ्रंट एलईडी फॉग लैंप, शॉर्क फिन एंटीना, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल-साइड व्‍यू मिरर, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट ग्‍लॉस ब्‍लैक ग्रिल, 18 और 20 इंच टायर, रूफ रेल, वायरलेस फोन चार्जर, रिमोट स्‍टार्ट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, बोस का प्रीमियम 12 स्‍पीकर म्‍यूजिक सिस्‍टम, ओटीए अपडेट, 12.3 इंच कर्व्‍ड इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 4 इंच इंस्‍टूमेंट डिस्‍प्‍ले, एल्‍यूमिनियम स्‍पोर्ट्स पैडल, वेंटिलेटिड सीट, फ्रंट पावर्ड सीट, हीटेड स्‍टेयरिंग व्‍हील जैसे कई फीचर्स इसमें मिलेंगे।

क्‍या होगी Price

किआ अपनी नई एसयूवी सोरेंटो के साथ इंडियन मार्केट में धमाल मचाने की तैयारी में है, इसलिए इसकी प्राइज को भी काफी अच्‍छे पाइंट पर रखा जा सकता है। इसको 38-40 लाख रुपये की र्स्‍टाटिंग एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular