HomeTechnologyOnePlus N6x भारत में लॉन्च, 7000mAh की बैटरी समेत कई धमाकेदार फीचर्स,...

OnePlus N6x भारत में लॉन्च, 7000mAh की बैटरी समेत कई धमाकेदार फीचर्स, कीमत और बाकी चीजें जानें

OnePlus N6x: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 7,000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ आता है।

OnePlus N6x Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वनप्लस ने नया OnePlus N6x पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे बजट कैटेगरी में उतारा है, जहां इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बड़ी बैटरी मानी जा रही है।

इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, OxygenOS 16 और MediaTek का नया प्रोसेसर भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- Vivo S2 की लॉन्च डेट तय, 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 6 अगस्त को देगा दस्तक

कीमत और लॉन्च ऑफर

OnePlus N6x का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है।

लॉन्च ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट EMI विकल्प के साथ भी खरीद सकेंगे। इसकी बिक्री 4 अगस्त से शुरू होगी। फोन Burgundy Red और Ice Blue रंगों में उपलब्ध रहेगा।

डिस्प्ले और डिजाइन कैसा है?

फोन में 6.8 इंच की HD+ (720 × 1,570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

डिस्प्ले में Vivid और Natural Color Mode, Dark Mode, Eye Protection Mode, Screen Color Temperature Adjustment और 19.6:9 Aspect Ratio जैसे फीचर मिलते हैं। मजबूती के लिए इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर कैसा है?

OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है।

बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें Vapor Chamber Cooling System दिया गया है, जिसका Heat Dissipation Area 13,280 sq mm है। यह स्मार्टफोन Dual SIM सपोर्ट करता है और Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है।

कैमरा पर एक नजर

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसका f/2.2 अपर्चर है और यह 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें:- Lava ने लॉन्च किए Probuds Xplore 25°, डिस्प्ले स्क्रीन और पॉप-अप डिजाइन वाले भारत के पहले TWS ईयरबड्स

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी कितने mAh की है?

OnePlus N6x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। इसे 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन 5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular