Redmi K100 Pro and Pro Max Price: Xiaomi कंपनी ने चीन में नए Redmi K100 Pro और K100 Pro Max को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। आप इस रिपोर्ट में इनके बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
Redmi K100 Pro में क्या खास है?
Xiaomi ने Redmi K100 Pro को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जिन्हें परफॉर्मेंस के साथ बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले चाहिए। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5V सीरीज चिपसेट दिया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 की तुलना में एक GPU स्लाइस कम है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
हीट मैनेजमेंट के लिए फोन में 5,150mm² का आइस-कूल्ड सर्कुलेटिंग पंप दिया गया है। इसके अलावा कंपनी की D2 डिस्क्रीट ग्राफिक्स और T1+ सिग्नल बूस्टर चिप भी मौजूद है।
ये भी पढ़ें:- Noise Clutch HP-P01: Noise की गेमिंग हेडफोन सेगमेंट में एंट्री, 24ms लो-लेटेंसी और 40 घंटे तक की बैटरी; कीमत जानें
फोन में 6.59 इंच का OLED फ्लैट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2510 × 1156 पिक्सल है। यह पैनल 185Hz रिफ्रेश रेट, M11 ल्यूमिनेसेंट मटीरियल और 2,200 निट्स तक की फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस देता है। इसमें फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग का सपोर्ट भी है।
200MP कैमरा और 8,580mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Redmi K100 Pro में OIS के साथ 200MP का मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 8,580mAh Jinshajiang बैटरी शामिल है। इसमें 26% सिलिकॉन कंटेंट और 945Wh/L की एनर्जी डेंसिटी है। चार्जिंग के मामले में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 27W वायर्ड रिवर्स और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग मिलती है।
Redmi K100 Pro की थिकनेस 8.55mm और वजन 218 ग्राम है। इसे ब्लैक, व्हाइट, शिमरिंग लाइट और कैबर्नेट सॉविनन रेड कलर में खरीदा जा सकता है। फोन में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66/IP68/IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस और HyperOS 3.0 दिया गया है।
Redmi K100 Pro Max में ज्यादा पावर और बड़ी बैटरी
नाम की तरह Redmi K100 Pro Max में कंपनी ने कुछ बड़े अपग्रेड किए हैं। इसमें फुल-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ 6,300mm² का बड़ा आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप मिलता है।
Pro Max में 6.9 इंच का OLED फ्लैट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2608 × 1200 पिक्सल है। यह भी 185Hz रिफ्रेश रेट और M11 ल्यूमिनेसेंट मटीरियल के साथ आता है।
कैमरा सेटअप में OIS वाला 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। यानी स्टैंडर्ड Pro की तुलना में अल्ट्रा-वाइड कैमरे में भी अपग्रेड किया गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 9,070mAh का बड़ा पैक है, जिसमें 16% सिलिकॉन कंटेंट दिया गया है। चार्जिंग फीचर्स Pro जैसे ही हैं—100W वायर्ड, 50W वायरलेस, 27W वायर्ड रिवर्स और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग।
इतनी बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के बावजूद फोन की थिकनेस 8.45mm और वजन 238 ग्राम है। इसमें ग्लास फाइबर बैक कवर मिलता है और यह ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड कलर में आता है।
ऑडियो और कनेक्टिविटी में भी Pro Max को बढ़त मिली है। इसमें USB 3.2 Gen 1 इंटरफेस और डुअल 1115D मास्टर-लेवल स्पीकर्स व डेको 2016 टैबलेट-लेवल स्पीकर्स वाला 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66/IP68/IP69 प्रोटेक्शन और HyperOS 3.0 मिलता है।
ये भी पढ़ें:- Lava Smart 4 हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी और Military-Grade मजबूती से लैस; कीमत जानें
Redmi K100 Pro और Pro Max की कीमत क्या है?
Redmi K100 Pro
12GB + 256GB: 3,699 युआन (52,350 रुपये)
12GB + 512GB: 4,099 युआन (58,000 रुपये)
16GB + 256GB: 4,299 युआन (60,560 रुपये)
16GB + 512GB: 4,699 युआन (66,450 रुपये)
Redmi K100 Pro Max
12GB + 256GB: 4,499 युआन (63,600 रुपये)
12GB + 512GB: 4,899 युआन (69,170 रुपये)
16GB + 256GB: 5,099 युआन (71,790 रुपये)
16GB + 512GB: 5,499 युआन (77,799 रुपये)
16GB + 1TB: 5,999 युआन (85,000 रुपये)
फिलहाल दोनों स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए हैं। कीमतों को भारतीय रुपये में ऊपर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक बताया गया है।
ये भी पढ़ें
Bharat Mobility Global Expo 2027: दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपो बनने की तैयारी -पीयूष गोयल, 10 लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल
दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: बाहर निकलने से पहले जरूर अपनाएं ये 4 सावधानियां, वरना हो सकती है दिक्कत
परिवार के साथ घूमने का बढ़ा क्रेज: Gen Z और Millennials के 75% लोग अलग-अलग पीढ़ियों के साथ करना चाहते हैं यात्रा
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 3 अंकों का नंबर, 916 और 999 का क्या है मतलब?











Leave a Reply