Tesla Model Y में एक बार फिर से खराबी आ गई है। इस बार मेकर ने इस कार में किस तरह की खराबी की वजह से किस कंट्री में कितनी कारों के लिए Recall को इशू किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tesla Model Y के लिए Recall
टेस्ला ने मॉडल वाई एसयूवी के लिए एक बार फिर से रिकॉल इशू कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी के लिए पहले भी कई बार रिकॉल को इशू किया है।
कितनी यूनिट्स में खराबी
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस एसयूवी की 20349 यूनिट्स में खराबी आई है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद मेकर ने तुरंत रिकॉल को इशू किया है।
क्या आई खराबी
माना जा रहा है कि इस एसयूवी में लो बीम हेडलाइट की रोशनी अनुमत अधिकतम रोशनी के आउटपुट से ज्यादा है। जिससे सामने से आ रहे व्हीकल्स के ड्राइवर को परेशानी हो सकती है और कम विजिबिलिटी होने की वजह से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ सकता है।
किन कारों को बुलाया
जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर ने 2017 से 2023 में बनाई Model Y कारें और 2020 से 2023 के बीच बनाई Model Y एसयूवी को बुलाया है।
क्या इंडिया में भी होगा असर?
इस रिकॉल का इंडियन मार्केट में कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि इंडिया में तो टेस्ला ने 2025 से ही अपनी कारों को बेचना शुरू किया है। इसलिए यहां पर इस तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
क्यों इशू होता है रिकॉल
जब भी कोई मेकर अपनी कार को बेचता है तो उसके पहले वह कई वेंडर्स से अलग अलग पार्ट्स को खरीदता है, जिनको कार में लगाया जाता है। इसके बाद अगर कोई पार्ट खराब पाया जाता है तो उस बैच की पूरी कारों के लिए रिकॉल इशू किया जाता है। जिससे सभी की चेकिंग की जाती है और जिसमें भी खराबी मिलती है उसको ठीक कर दिया है।
क्या होगा फायदा
जब भी किसी मेकर की ओर से रिकॉल इशू किया जाता है तो इसका मतलब यह होता है कि उन कारों में जो खराबी है उससे ट्रैवलिंग के टाइम समस्या आ सकती है और कई बार तो यह गंभीर भी हो सकती है जिसकी वजह से दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए जब भी रिकॉल इशू किया जाए तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें
Tata Safari EV: टाटा कर सकती है प्रीमियम एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को Launch; कब होने जा रही है एंट्री?
MG Hector Tomahawk: महंगी हो गई एमजी की 7 सीटर ईवी, शोरूम जाने से पहले जान लें कितना देना होगा Price?
Bharat Mobility Global Expo 2027: कब शुरू होगा कारों का मेला, कहां होगा और कितनी कंपनियां होंगी शामिल
Mahindra EV: अब ब्रिटेन की सड़कों पर भी दौड़ेंगी धाकड़ Electric SUVs! कंपनी ने तैयार किया बड़ा मास्टरप्लान












Leave a Reply