HomeAutomobilesUnderbody CNG के साथ आएगी Maruti Wagon R Facelift; मिलेगा नया इंजन,...

Underbody CNG के साथ आएगी Maruti Wagon R Facelift; मिलेगा नया इंजन, कब होगी Launch?

Maruti Wagon R Facelift की तैयारी शुरू हो चुकी है। मेकर इसमें कौन से बड़े चेंज कर रही है। कब तक Launch हो सकती है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Wagon R Facelift की तैयारी शुरू हो चुकी है। मेकर इसमें कौन से बड़े चेंज कर रही है। क्‍या इसमें नया इंजन मिल सकता है? कब तक मेकर इस हैचबैक कार को Launch कर सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Wagon R Facelift आएगी

मारुति अब अपनी सबसे पसंदीदा हैचबैक कार वैगन आर के फेसलिफ्ट को ला रही है। इसके लिए मेकर ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

कर रही टेस्‍ट

मेकर लॉन्‍च करने से पहले इस कार को टेस्‍ट कर रही है। टेस्‍ट करते हुए ही इस कार को हाल में ही देखा जा चुका है। जिसमें कार को कैमोफ्लाज्‍ड किया गया था।

मिली ये डिटेल्‍स

टेस्‍ट यूनिट को भले ही पूरी तरह से कैमोफ्लाज्‍ड किया गया था, लेकिन फिर भी इसकी कुछ डिटेल सामने आई हैं। जिससे यह पता चल रहा है कि इसमें कौन से चेंज होंगे।

क्‍या होगा चेंज

बाहरी तौर पर इसके डिजाइन में कोई चेंज नहीं किया गया है। इसे अभी की तरह ही बॉक्‍सी डिजाइन के साथ ही लाया जाएगा। लेकिन इसके इंजन में चेंज हो सकता है। अब इस कार में भी मारुति का नया इंजन दिया जाएगा, जो अभी तक डिजायर, स्विफ्ट, फ्रॉन्‍क्‍स में मिल रहा है। इसके साथ ही इस कार में अब अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को भी दिया जाएगा। जिससे बूट स्‍पेस खत्‍म होने की परेशानी सीएनजी वेरिएंट्स में खत्‍म हो जाएगी।

कब होगी लॉन्‍च

मारुति अभी इस कार को सिर्फ टेस्‍ट कर रही है। इसके फेसलिफ्ट पर ऑफिशियली कोई भी डिटेल सामने नहीं आई है। ऐसे में यह कहना कि इसे कब लॉन्‍च किया जाएगा थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन फिर भी मेकर इसे इंडियन मार्केट में 2027 में होने वाले Bharat Mobility में ला सकती है।

कितनी बढ़ेगी Price

मारुति वैगन आर अभी इंडिया में 4.99 लाख रुपये से लेकर 6.97 लाख रुपये के बीच आती है। अपडेट होने के बाद इसकी प्राइज में कुछ चेंज होगा। लेकिन यह काफी ज्‍यादा नहीं होगा। ऐसा भी हो सकता है कि सिर्फ नए साल पर बढ़ने वाले प्राइज पर ही इसे लॉन्‍च कर दिया जाए।

मापदंड / विषय वर्तमान स्थिति संभावित बदलाव (Facelift Updates)
डिज़ाइन और लुक बॉक्सी डिज़ाइन कोई बाहरी बदलाव नहीं, बॉक्सी डिज़ाइन बरकरार रहेगा।
इंजन (Engine) पुराना पेट्रोल इंजन नया Z-सीरीज़ इंजन (Dzire/Swift/Fronx वाला नया इंजन)।
सीएनजी तकनीक बूट में सीएनजी सिलिंडर (कम बूट स्पेस) अंडरबॉडी सीएनजी टैंक, जिससे पूरा बूट स्पेस मिलेगा।
लॉन्च टाइमलाइन कैमोफ्लाज के साथ टेस्टिंग जारी Bharat Mobility 2027 में पेश होने की संभावना।
कीमत (Price) ₹4.99 लाख – ₹6.97 लाख (Ex-showroom) मामूली बढ़ोतरी के साथ लॉन्च होने की उम्मीद।

 यह भी पढ़ें- Crash Test में कितना मजबूत निकला नई Maruti Brezza Facelift का लोहा? अभी क्लिक करें और पढ़ें सेफ्टी का सच

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular