HomeAutomobilesToyota Innova Hycross खरीदने जा रहे हैं Showroom; जान लें आपके शहर...

Toyota Innova Hycross खरीदने जा रहे हैं Showroom; जान लें आपके शहर में कितना है Waiting Period

Toyota Innova Hycross Waiting Period: टोयोटा की इस एमपीवी के लिए आपके शहर में कितना इंतजार करना होगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toyota Innova Hycross Waiting Period: टोयोटा इंडियन मार्केट में मिड साइज एमपीवी सेगमेंट में इनोवा हाईक्रॉस को ऑफर करती है। इस एमपीवी के लिए आपके शहर में कितना इंतजार करना होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Toyota Innova Hycross के लिए कितना इंतजार

टोयोटा मिड साइज एमपीवी सेगमेंट में इनोवा हाईक्रॉस को ऑफर करती है। मेकर की इस एमपीवी की मार्केट में काफी ज्‍यादा डिमांड है। जिस वजह से इस गाड़ी को खरीदने के लिए महीनों का इंतजार करना पड़ रहा है।

सबसे ज्‍यादा कहां पर वेटिंग है

टोयोटा के इंडिया में हर बड़े-छोटे शहर में शोरूम हैं, जहां पर डीलर्स के पास अलग अलग वेरिएंट्स की कई हाईक्रॉस खड़ी हुई हैं। लेकिन फिर भी औसतन इस एमपीवी के लिए जयपुर, पुणे, लखनऊ, सूरत, पटना में सबसे ज्‍यादा 6 से 8 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

सबसे कम कहां पर है वेटिंग

सबसे ज्‍यादा वेटिंग के बाद जिन शहरों में इस एमपीवी के लिए सबसे कम वेटिंग है, उनमें नोएडा, इंदौर, फरीदाबाद, कोयंबटूर, चंडीगढ़, गाजियाबाद, ठाणे, कोलकाता, गुरुग्राम, अहमदाबाद, चेन्‍नई, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और नई दिल्‍ली हैं। इन सभी शहरों में इस एमपीवी के लिए 3 से 6 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

मिलता है दमदार इंजन

टोयोटा की इस एमपीवी को पेट्रोल और स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन के ऑप्‍शन के साथ लाया जाता है। जिसमें 1987 सीसी का 4 सिलेंडर, 16 वॉल्‍व पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन से एमपीवी को 172.992 हॉर्स पावर और 204 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके साथ सीवीटी गियरबॉक्‍स मिलता है।

स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ आने वाले 1987 सीसी पेट्रोल इंजन के साथ 168 सेल की Ni-MH बैटरी मिलती है। इससे एमपीवी को 183.7 हॉर्स पावर और 191 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। मोटर से इसे 206 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके साथ ई-ड्राइव सीक्‍वेंशल शिफ्ट गियरबॉक्‍स मिलता है।

कितनी है Price

टोयोटा की इस एमपीवी को इंडियन मार्केट में 18.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम से 21.12 लाख रुपये एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। यह प्राइज इस एमपीवी के पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट्स का है। स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम प्राइज की शुरुआत 26.76 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 32.95 लाख रुपये तक जाती है।

मापदंड / विवरण पेट्रोल वेरिएंट्स (Petrol) स्ट्रांग हाइब्रिड (Strong Hybrid)
इंजन क्षमता 1987 cc (4-सिलेंडर, 16-वॉल्व) 1987 cc + 168 सेल Ni-MH बैटरी
पावर व टॉर्क 172.99 bhp / 204 Nm 183.7 bhp (इंजन टॉर्क: 191 Nm / मोटर टॉर्क: 206 Nm)
गियरबॉक्स (Transmission) CVT गियरबॉक्स e-Drive सीक्वेंशियल शिफ्ट
एक्स-शोरूम कीमत ₹18.70 लाख – ₹21.12 लाख ₹26.76 लाख – ₹32.95 लाख
अधिकतम वेटिंग (6-8 महीने) जयपुर, पुणे, लखनऊ, सूरत, पटना
कम वेटिंग (3-6 महीने) नोएडा, इंदौर, फरीदाबाद, कोयंबटूर, चंडीगढ़, गाजियाबाद, ठाणे, कोलकाता, गुरुग्राम, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली

 यह भी पढ़ें- ऑल-ब्लैक लुक के साथ किस Price पर लॉन्च हुआ Toyota Hyryder Aero Black Edition?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular