HomeAutomobilesHyundai ने बता दिया नई SUV का नाम, Bayon नाम से आएगी,...

Hyundai ने बता दिया नई SUV का नाम, Bayon नाम से आएगी, Teaser से मिल रही कई डिटेल्‍स

Hyundai Bayon SUV का नाम मेकर ने अनाउंस कर दिया है। इसे कब Launch किया जाएगा। कौन सी और डिटेल्‍स हुंडई ने दी हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hyundai Bayon SUV को इंडिया में लॉन्‍च करने की ऑफिशियल अनाउंस हो चुकी है। मेकर ने इस एसयूवी के लॉन्‍च से पहले इसका नाम अनाउंस कर दिया है। इसका कब इंडिया में डेब्‍यू हो रहा है। और कौन सी और डिटेल्‍स हुंडई ने नाम के साथ दी हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही Hyundai Bayon SUV

इंडियन मार्केट में अब हुंडई की नई एसयूवी बेयोन तहलका मचाने के लिए तैयार हो चुकी है। मेकर ने ऑफिशियली लॉन्‍च को कंफर्म करते हुए इसके नाम की अनाउंसमेंट कर दी है।

टीजर हुआ रिलीज

मेकर ने नाम के अनाउंसमेंट के साथ ही इंस्‍टाग्राम पर 2 टीजर भी रिलीज कर दिए हैं। जिसमें से एक में एसयूवी के नाम की डिटेल मिल रही हैं। दूसरे टीजर से भी एसयूवी के नाम को अलग तरह से प्रोजेक्‍ट किया गया है।

इंटरनेशनल मार्केट में होती है ऑफर

इंडिया में भले ही इस एसयूवी को अब लॉन्‍च किया जा रहा है, लेकिन इसे इंटर‍नेशनल मार्केट में कई देशों में पहले से ही ऑफर किया जा रहा है। उसी की तर्ज पर इसमें फीचर्स, इंजन ऑप्‍शंस और डिजाइन को दिया जाएगा। जिससे यह अपने सेगमेंट में शानदार ऑप्‍शन बन जाएगी।

नई सोच का है प्रतीक

हुंडई के प्रबंध निदेशक और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि हुंडई बेयोन के साथ, हम सिर्फ एक नई एसयूवी ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ पेश कर रहे हैं। बेयोन एक नई सोच का प्रतीक है – एक ऐसी सोच जो हमारे ग्राहकों के लिए बुद्धिमान, सहज और सार्थक अनुभव बनाने की हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।

कहां से लिया नाम

हुंडई ने BAYON नाम को फ्रांस के बास्क क्षेत्र में मौजूद बेयोन शहर से लिया है। यह शहर अपनी विशिष्ट पहचान और जीवंत भावना के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह नाम हुंडई की वैश्विक डिजाइन फिलॉसफी को दर्शाता है और साथ ही एक नई एसयूवी के आगमन का प्रतीक है, जिसे बदलते भारत के लिए उत्साह और रोमांच की नई भावना के साथ बनाया गया है।

इंडिया में पहले से चल रही है टेस्टिंग

मेकर ने भले ही 14 September 2026 को ऑ‍फिशियली यह बताया है कि वह किस नाम से किस एसयूवी को ला रही है। लेकिन बेयोन की टेस्‍टिंग इंडियन कंडीशंस में पहले से की जा रही है।

कहां होगी पोजिशन

हुंडई ने बताया है कि इस एसयूवी को मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में तो लाया जाएगा, लेकिन इसको Hyundai Creta के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इस तरह से यह Hyundai Venue के ऊपर आ जाएगी।

क्‍या होगा ऑफर

टेस्टिंग रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस एसयूवी को हुंडई के नए डिजाइन की फिलॉसाफी पर लाया जाएगा। जिसमें स्प्ल्टि हेडलैंप, LED DRL, कनेक्‍टिड लाइट बार, रूफ रेल, H शेप टेल लैंप, मॉर्स कोड में लिखा …. हुंडई का नया लोगो, 1.2 लीटर पेट्रोल टर्बो इंजन, 1.0 लीटर पेट्रोल टर्बो इंजन, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर और इंटीरियर, कर्व्‍ड डिजिटल डिस्‍प्‍ले, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट पैनल, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, क्रूज कंट्रोल, Level-2 ADAS, एंबिएंट लाइट, ब्रॉन्‍डेड म्‍यूजिक सिस्‍टम, वायरलेस स्‍मार्ट फोन चार्जर के साथ कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।

कब होगी लॉन्‍च?

हुंडई ने सिर्फ इस एसयूवी के नाम की अनाउंसमेंट की है। इसको कब लॉन्‍च किया जाएगा, अभी ऑफिशियली नहीं बताया है, लेकिन autotechbiz.in को मिली डिटेल के हिसाब से इसे October 2026 में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

हुंडई की नई एसयूवी बेयोन को इंडिया में 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा। लेकिन इसको जिस तरह पोजिशन किया जाएगा, उससे यह न सिर्फ सब 4 मीटर एसयूवी को चुनौती देगी, बल्कि इससे मिड साइज एसयूवी को भी चुनौती मिलेगी।

कितनी हो सकती है Price

लॉन्‍च के टाइम ही प्राइज की पूरी डिटेल मिल पाएगी। लेकिन माना जा रहा है कि इसे इंडिया में जब लॉन्‍च किया जाएगा तो इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 9 लाख रुपये से लेकर 9.50 लाख रुपये से स्‍टार्ट हो सकती है।

 

View this post on Instagram

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular