HomeAutomobilesमहंगी हो गई देश की सबसे किफ़ायती 5-स्टार सेफ़्टी एसयूवी Nissan Magnite,...

महंगी हो गई देश की सबसे किफ़ायती 5-स्टार सेफ़्टी एसयूवी Nissan Magnite, कितनी बढ़ाई Price

Nissan Magnite Price Hike: इंडियन मार्केट में सबसे किफायती 5 स्‍टार रेटिंग वाली एसयूवी निसान की मैग्‍नाइट है। अब इसे कितना महंगा किया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Magnite Price Hike: इंडियन मार्केट में सबसे किफायती 5 स्‍टार रेटिंग वाली एसयूवी के तौर पर निसान की मैग्‍नाइट को ऑफर किया जाता है। अब इस एसयूवी को खरीदना महंगा हो चुका है। इसे कितना महंगा किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगी हो गई Nissan Magnite

निसान की ओर से इंडियन मार्केट में सालों से एक एसयूवी को ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी सब 4 मीटर सेगमेंट में Nissan Magnite के नाम से आती है। लेकिन अब इसे खरीदना महंगा हो चुका है।

कितनी बढ़ाई Price

मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज में 1 हजार रुपये से लेकर 6500 रुपये तक बढ़ा दिए हैं, जो इसकी प्राइज का करीद 3% है। लेकिन कुछ CNG वेरिएंट्स को इस बढ़ोतरी से दूर रखकर कस्‍टमर्स को राहत देने का काम भी निसान ने किया है।

कौन सा वेरिएंट कितना महंगा हुआ

कुछ‍ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस एसयूवी के बेस वेरिएंट Visia, Visia Plus की प्राइज में 1 हजार से 3 हजार तक रुपये बढ़ाए हैं। Acenta, N-Connecta की प्राइज में 2 से 4 हजार रुपये बढ़ाए हैं। Tekna और Tekna Plus जो टॉप वेरिएंट भी हैं, इनकी प्राइज में 6500 रुपये बढ़ चुके हैं।

अब कितनी है Price

निसान की मैग्‍नाइट एसयूवी को अब 5.68 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 10.99 लाख रुपये रखा गया है।

मिलते हैं शानदार Features 

मेकर इस एसयूवी को 6 एयरबैग, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, व्‍हीकल डायनैमिक कंट्रोल, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट, हाइड्रॉलिक ब्रेक असिस्‍ट, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस, की-लैस एंट्री, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टर्न इंडीकेटर, एंटी पिंच सेफ्टी, एंटी थेफ्ट अलार्म, 16 इंच अलॉय व्‍हील, बेजल-लैस ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टाप, 10 लीटर ग्‍लोव बॉक्‍स, ट्रंक लैंप, फ्रंट आर्मरेस्‍ट, रिमोट इंजन स्‍टार्ट, रेन सेंसिग वाइपर, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट एलईडी फॉग लैंप जैसे फीचर्स देती है।

मिलता है ताकतवर Engine

निसान की मैग्‍नाइट में 1.0 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड और टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। जो इसे 72 से 100 पीएस पावर और 96 से 160 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क दे सकता है। इसमें 5 स्‍पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्‍स के ऑप्‍शन मिलते हैं।

किनसे मिलती है चुनौती

इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को सब 4 मीटर कैटेगरी में ऑफर किया जाता है। इस कैटेगरी में ही सबसे ज्‍यादा एसयूवी बाकी मेकर्स भी ऑफर कर रही हैं। जिनमें Maruti Brezza, Maruti Fronx, Toyota Taiser, Kia Syros, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon, Hyundai Venue, Skoda Kylaq और Renault Kiger से निसान की मैग्‍नाइट को चुनौती मिलती है।

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
मूल्य में बढ़ोतरी (Price Hike) ₹1,000 से ₹6,500 तक (लगभग 3% तक वृद्धि)
(कुछ CNG वेरिएंट्स में कोई बदलाव नहीं)
वेरिएंट-वाइज़ प्राइस बढ़ोतरी Visia / Visia Plus: ₹1,000 – ₹3,000
Acenta / N-Connecta: ₹2,000 – ₹4,000
Tekna / Tekna Plus: ₹6,500
वर्तमान एक्स-शोरूम कीमत ₹5.68 लाख से ₹10.99 लाख
इंजन एवं गियरबॉक्स • 1.0L Na पेट्रोल / 1.0L टर्बो पेट्रोल
पावर/टॉर्क: 72-100 PS / 96-160 Nm
गियरबॉक्स: 5-स्पीड MT / CVT
प्रमुख फीचर्स 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, TPMS, VDC, 16-इंच अलॉय व्हील, ऑटो-डिमिंग IRVM, रिमोट इंजन स्टार्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, LED DRLs व हेडलैंप
मुख्य मुकाबला Maruti Brezza, Fronx, Toyota Taisor, Kia Sonet, Syros, Tata Nexon, Hyundai Venue, Skoda Kylaq, Renault Kiger, Mahindra XUV 3XO

यह भी पढ़ें- Nissan कर रही नेटवर्क विस्‍तार, South Delhi में खुला नया शोरूम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular