HomeAutomobiles100V एडवांस्ड टेक और 2 सीटिंग ऑप्शंस के साथ किस महीने लॉन्च...

100V एडवांस्ड टेक और 2 सीटिंग ऑप्शंस के साथ किस महीने लॉन्च होगी Ultraviolette Shockwave?

Ultraviolette Shockwave Launch Timeline की डिटेल आ चुकी है। इसके साथ ही मेकर ने 100V आर्किटेक्‍चर भी ऑफर किया है। कब बाइक लॉन्‍च होगी? रिपोर्ट में पढ़ें।

Ultraviolette Shockwave Launch Timeline की डिटेल आ चुकी है। इसके साथ ही मेकर ने 100V आर्किटेक्‍चर भी ऑफर किया है। कब बाइक लॉन्‍च होगी? आर्किटेक्‍चर में क्‍या खूबियां होंगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आर्किटेक्‍चर की Ultraviolette ने की अनाउंसमेंट

इलेक्‍ट्रिक 2 व्‍हीलर मेकर अल्‍ट्रावायलट ने इंडिया में अपनी नई बाइक Ultraviolette Shockwave के लॉन्‍च से पहले इसके आर्किटेक्‍चर की अनाउंसमेंट कर दी है। मेकर ने बाइक लॉन्‍च से काफी पहले इसके लिए 100V आर्किटेक्‍चर को अनाउंस किया है।

क्‍या होगा फायदा?

नए आर्किटेक्‍चर का सबसे बड़ा फायदा इस बाइक को ही मिलेगा। जिससे यह एक लाइटवेट मोटरसाइकिल बन जाएगी और राइडिंग में काफी ज्‍यादा थ्रिल मिलेगा।

प्रोडक्‍शन भी होगा शुरू

लॉन्‍च से पहले मेकर इस बाइक के लिए अपनी मौजूदा फैक्‍ट्री में ही प्रोडक्‍शन लाइन को भी लगा रही है। जहां पर इस बाइक को बनाया जाएगा। मेकर ने यह भी कंफर्म किया है कि इस बाइक को सिंगल और डबल सीट के ऑप्‍शंस में ऑफर भी किया जाएगा।

राइडिंग के असली मजे को लाएगी नई बाइक

अल्ट्रावायलेट के को-फ़ाउंडर और CEO, नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि शुरुआत से ही, हमने शॉकवेव को एक ऐसी मोटरसाइकिल के तौर पर सोचा था जो राइडिंग के असली मज़े को वापस लाएगी। शॉकवेव में अपना 100V आर्किटेक्चर लाना उस विज़न को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। जब यह 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च होगी, तो हमें यकीन है कि इसे चलाना बेहद रोमांचक होगा। पिछले एक साल से शॉकवेव और टेसेरैक्ट पर साथ-साथ काम चल रहा है और हमारी मौजूदा फ़ैसिलिटी में शॉकवेव की प्रोडक्शन लाइन तैयार करने का काम भी शुरू हो चुका है।

कब हो रही Launch

मेकर ने ऑफिशियली बताया है कि इस बाइक को 2027 के पहले क्‍वार्टर में ही लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद Autotechbiz.in का यह मानना है कि इस बाइक को February 2027 में होने वाले Bharat Mobility में ही लॉन्‍च कर दिया जाएगा। जिसके बाद March या April 2027 से इसकी डिलीवरी को भी शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अब जेट फाइटर लुक वाली Ultraviolette X47 से गश्त करेगी Kolkata Police, मिल गई 183 बाइक्‍स

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular