Volvo Launch Live Update: वॉल्‍वो आज लॉन्‍च करेगी 2 नई इलेक्‍ट्रिक कारें

Volvo EX 90
LIVEआखिरी अपडेट: 12 Oct, 10:50 AM

Volvo Launch Live Update: वोल्‍वो की ओर से आज कुछ देर में इंडियन मार्केट में 2 नई कारों को लॉन्‍च करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेकर किस सेगमेंट में कौन सी नई कार को लाने जा रही है। इन कारों में कौन सी खूबियों को मेकर देने वाली है। इनको किस प्राइज पर लॉन्‍च किया जा सकता है। लाइव रिपोर्ट में जान लें।

लाइव अपडेट्स

12 Oct, 10:50 AM

कितनी देर में चार्ज होगी बैटरी

इस एसयूवी को 3-phase 16A से 0-100 पर्सेंट चार्ज करने में 10 घंटे लगेंगे। लेकिन अगर इसे DC 350kW चार्जर से चार्ज किया जाएगा तो सिर्फ 22 मिनट में ही 20 से 80 पर्सेंट चार्ज हो जाएगी।

12 Oct, 10:31 AM

मोटर से मिलेगी कितनी पावर

वॉल्‍वो ईएक्‍स 90 को 456 हॉर्स पावर मिलेगी और साथ में 670 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

12 Oct, 10:11 AM

कितनी है Top Speed

Volvo EX 90 की टॉप स्‍पीड 180 KMPH है और यह एसयूवी 0-100 KMPH की स्‍पीड को सिर्फ 5.- सेकंड में ही हासिल कर लेती है।

12 Oct, 10:01 AM

Volvo EX 90 में कितनी रेंज मिलेगी

मेकर इस एसयूवी को 106 kWh की बैटरी के साथ ला रही है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 625 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।

12 Oct, 09:55 AM

Volvo ES 90 होगी लॉन्‍च?

वॉल्‍वो ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह अपनी दूसरी कार ईएस 90 को सिर्फ पेश करेगी या फिर उसे भी लॉन्‍च करेगी।

12 Oct, 09:49 AM

आज आएगी Price

मेकर आज इस एसयूवी को लॉन्‍च के साथ इसकी प्राइज की अनाउंसमेंट भी करेगी।

12 Oct, 09:43 AM

पहले हो चुका है डेब्‍यू

वॉल्‍वो ने ईएक्‍स 90 एसयूवी का पहले ही डेब्‍यू कर दिया था। लेकिन अभी तक इसकी प्राइज की अनाउंसमेंट नहीं की है।

12 Oct, 09:38 AM

कितनी देर में होंगी लॉन्‍च?

वॉल्‍वो ने बताया है कि वह अपनी कारों को दोपहर 12 बजे के आस पास इंडिया में लॉन्‍च कर सकती है।

12 Oct, 09:33 AM

कैसे होंगे फीचर्स

मेकर इस कार को 14.5 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, वायरलेस एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, Bowers & Wilkins के 25 स्‍पीकर म्‍यूजिक सिस्‍टम, ADAS जैसे कुछ शानदार फीचर्स के साथ ला सकती है।

12 Oct, 09:28 AM

मिलेंगे कई मोटर ऑप्‍शंस

मेकर इस कार को सिंगल मोटर, ट्विन मोटर और ट्विन मोटर परफॉर्मेंस के ऑप्‍शंस के साथ ला सकती है। जिससे इस कार को 338 बीएचपी से लेकर 690 बीएचपी की पावर और 480 न्‍यूटन मीटर से लेकर 870 न्‍यूटन मीटर तक की पावर मिल सकती है।

12 Oct, 09:19 AM

किन सेगमेंट में होंगी ऑफर

मेकर इन दोनों कारों में से एक को फ्लैगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी और दूसरी को प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक सेडान सेगमेंट में लॉन्‍च करेगी।

12 Oct, 09:11 AM

किन कारों को करेगी ऑफर

मार्केट में वॉल्‍वो आज ऑफिशियली Volvo EX 90 और Volvo ES 90 को लॉन्‍च करने जा रही है।

12 Oct, 09:06 AM

वॉल्‍वो करेगी 2 कारें लॉन्‍च

वॉल्‍वो आज इंडियन मार्केट में 2 नई कारों को लाने की तैयारी कर चुकी है।