Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बैंक बंद है? जानें अपने शहर का हाल

क्या आज बंक बंद है? Photo:- Freepik
क्या आज बंक बंद है? Photo:- Freepik

Saturday Bank Holiday: आपको अगर किसी को पैसे ट्रांसफर करने हैं, किसी से पैसे मंगवाने हैं, क्रेडिट कार्ड की जानकारी चेक करनी है, लोन लेना है या बैंक से जुड़ा कुछ और काम है तो आपके कई काम ऐसे हैं जो आपके मोबाइल से ही हो जाते हैं। ऐसे में हर एक काम के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कई काम ऐसे हैं जिनके लिए बैंक ही जाना पड़ता है। आज शनिवार है तो पहला ख्याल मन में यही आता है कि क्या आज बैंक खुला है? कहीं आज बैंक की छुट्टी तो नहीं है? ये जानना जरूरी हो जाता है। आप भी अगर किसी काम के लिए बैंक जा रहे हैं, तो यहां जान लीजिए कि आज शनिवार के दिन बैंक बंद हैं या खुले हैं।

होली का फेस्टिवल बीतने के बाद फिर से बैंक खुले क्योंकि होली पर ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद थे। ऐसे में लोगों के बैंक से जुड़े काम रुके थे जिसके लिए लोग बैंक पहुंचे। वहीं, आज शनिवार है तो क्या आज बैंक खुले हैं या बंद हैं?

क्या आज बैंक खुले हैं?

आज 22 मार्च और दिन शनिवार है और आज के दिन बैंक खुले नहीं है बल्कि, बंद हैं। पूरे देश में आज बैंक बंद है क्योंकि आज महीने का चौथा शनिवार है जिसके कारण बैंकों की आज छुट्टी है। आज बिहार दिवस भी है जिसकी छुट्टी बिहार राज्य में है।

कल भी बंद रहेंगे बैंक

कल भी बैंक बंद रहेंगे यानी 23 मार्च को

कल रविवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में इस दिन भी काम नहीं होगा इसलिए आपको अपना बैंक से जुड़ा काम करवाने के लिए मंडे तक का इंतजार करना होगा।

इस महीने इन तारीखों को भी बंद रहेंगे बैंक

27 मार्च को जम्मू और कश्मीर में
28 मार्च को जम्मू और कश्मीर में
30 मार्च में रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
31 मार्च को हिमाचल प्रदेश और मिजोरम के अलावा पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।