Hyundai Bayon कल हो जाएगी Launch, कीमत से उठ जाएगा पर्दा, होगी Maruti से लेकर Tata को टेंशन

Hyundai Bayon SUV
Hyundai Bayon SUV PC- Hyundai India

Hyundai Bayon कल इंडियन मार्केट में Launch हो जाएगी। इस एसयूवी में कौन से Features, Engine ऑप्‍शंंस मिलेंगे। क्‍या Price हो सकती है। इस एसयूवी के लॉन्‍च के बाद किन मेकर्स को टेंशन हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Bayon कल होगी Launch

हुंडई अपनी सबसे नई एसयूवी बेयोन को इंडिया में कल ऑफिशियली लॉन्‍च कर देगी। इस एसयूवी का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। लॉन्‍च से पहले ही हुंडई ने इस एसयूवी के Features, Engine, Power, Safety Features की डिटेल भी रिवील कर दी है।

मिलेगा ताकतवर Engine

मेकर ने लॉन्‍च से पहले बताया है कि इस एसयूवी को 1.5 लीटर का MPi पेट्रोल इंजन ही दिया जाएगा। जो इसको 115 पीएस पावर के साथ 143.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इस इंजन को खास तौर पर हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में स्‍मूद, रिस्‍पांसिव और रिफाइंड परफॉर्मेंस देने के लिए ही बनाया गया है। इस इंजन के साथ एसयूवी को 6 स्‍पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन दिए जाएंगे।

Hyundai Bayon SUV (1)
Hyundai Bayon SUV
PC- Hyundai India

होंगी कई खूबियां

हुंडई की इस एसयूवी को डैश बूस्‍ट मोड के साथ भी ऑफर किया जाएगा। यह फीचर तब काम आता है जब गाड़ी को ओवरटेक करने के लिए ज्‍यादा पावर की जरुरत होती है। इसके अलावा इस एसयूवी के iVT ट्रांसमिशन को पैडल शिफ्टर्स के साथ भी ऑफर किया जाएगा, जिससे गियर बदलने में आसानी होती है। साथ ही इस एसयूवी को Eco, Normal और Sport Mode भी मिलेगा, जिससे जरुरत के हिसाब से एसयूवी को सही मोड में चलाकर पावर, माइलेज ली जा सकेगी।

hyundai bayon suv (1)
hyundai bayon suv Safety Features
PC- Hyundai India

कितनी होगी सेफ

हुंडई बेयोन में टोटल 80 एडवांस सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें से 35 फीचर्स को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा, जिसका मतलब यह होगा कि इन सेफ्टी फीचर्स को इसके बेस से लेकर टॉप वेरिएंट्स तक में दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें Level-2 ADAS, 3 रडार, 12 पार्किंग सेंसर के साथ 69% एडवांस्ड मल्टी-ग्रेड हाई-स्ट्रेंथ स्टील से बॉडी को

hyundai bayon suv
hyundai bayon suv
PC- Hyundai India

बनाया जाएगा। जिसके साथ हॉट स्टैम्पिंग, अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील, एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील और हाई स्ट्रेंथ स्टील का कॉम्‍बिनेशन दिया गया है।

मिलेंगे ये Features भी

मेकर इस एसयूवी को स्‍टैंडर्ड 6 एयरबैग, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, रोल ओवर सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) – हाईलाइन, आपातकालीन स्टॉप सिग्नल, बर्गलर अलार्म, हेडलैंप एस्कॉर्ट फ़ंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉक सिस्‍टम, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज के साथ कई और सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।

कितनी होगी Price?

हुंडई की ओर से इस एसयूवी को इंडिया में Hyundai Venue और Hyundai Creta के बीच में पोजिशन किया जाएगा। ऐसे में इसकी प्राइज भी इन दोनों एसयूवी के बीच ही होगी। ऐसे में Autotechbiz का अनुमान है कि इसे 9-9.50 लाख रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

इंडिया में इस एसयूवी को 4 मीटर से बड़ी एसयूवी वाले सेगमेंट में लाया जाएगा, लेकिन इसकी प्राइज को बाकी मिड साइज एसयूवी से कम रखा जा सकता है। ऐसे में यह एसयूवी न सिर्फ मिड साइज एसयूवी को बल्कि सब 4 मीटर एसयूवी को भी टार्गेट करेगी। जिनमें Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Brezza, Maruti Victoris, Tata Nexon, Tata Curvv, Skoda Kylaq, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में फिर चला Hyundai Creta का जादू! Top 5 की रेस में कौन-कौन हुआ शामिल?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।