Hyundai Bayon Launch: बेयोन के आते ही कांपीं बाकी SUVs; Victoris से लेकर Tekton तक की क्यों बढ़ गई मुश्किल?

Hyundai Bayon Launched
Hyundai Bayon Launched PC- autotechbiz.in

Hyundai Bayon Launch हो चुकी है। इस एसयूवी में कैसे Features मिले हैं। कितना ताकतवर Engine मिला है। इसकी क्‍या Price रखी है। कब से इसकी Delivery शुरू हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Bayon Launch हुई

हुंडई ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे नई मिड साइज एसयूवी बेयोन को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी को दिल्‍ली में हुए एक इवेंट में लॉन्‍च किया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स भी मिले हैं।

Hyundai Bayon Launched (3)
Hyundai Bayon Launched (3)
PC – autotechbiz.in

कैसे हैं Features

मेकर इस एसयूवी को स्‍टैंडर्ड 6 एयरबैग, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, रोल ओवर सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) – हाईलाइन, आपातकालीन स्टॉप सिग्नल, बर्गलर अलार्म, हेडलैंप एस्कॉर्ट फ़ंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉक सिस्‍टम, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, Level-2 ADAS, 3 रडार, 12 पार्किंग सेंसर के साथ कई और सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Hyundai Bayon Launched (2)
Hyundai Bayon Launched (2)
PC- autotechbiz.in

मिला ताकतवर Engine

मेकर इस एसयूवी को 1.5 लीटर का MPi पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर कर दिया है। इस इंजन से बेयोन को 115 पीएस पावर के साथ 143.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस इंजन के साथ एसयूवी को 6 स्‍पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन दिए गए हैं। साथ में ड्राइविंग के लिए Eco, Normal और Sport Mode भी मिले हैं।

Hyundai Bayon Launched (1)
Hyundai Bayon Launched (1)
PC- autotechbiz.in

कितनी है Price

इस एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में लाया गया है। जिस वजह से इसको Hyundai Venue के ऊपर और Hyundai Creta के नीचे पोजिशन किया गया है। ऐसे में इसे इंडिया में 10 लाख रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है।

किनसे होगा मुकाबला

इंडिया में इस एसयूवी को 4 मीटर से बड़ी एसयूवी वाले सेगमेंट में लाया गया है। ऐसे में यह एसयूवी न सिर्फ मिड साइज एसयूवी को बल्कि सब 4 मीटर एसयूवी को भी टार्गेट करेगी। जिनमें Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Brezza, Maruti Victoris, Nissan Tekton, Renault Duster, Tata Nexon, Tata Curvv, Skoda Kylaq, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- मोबाइल ऐप के एक क्लिक से बेअसर होंगे चोर; Hyundai Venue और N Line में मिला खास Safety Feature

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।