Triumph Tiger 1200 को अपडेट के बाद ऑफर किया गया है। इसमें क्या अपडेट दिए हैं। कैसे Features, Engine इसमें मिल रहे हैं। इसकी डिलीवरी कब शुरू हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Triumph Tiger 1200 का अपडेट के बाद हुआ Debut
इंडिया में ट्रॉयम्फ एडवेंचर सुपर बाइक सेगमेंट में टाइगर 1200 को ऑफर करती है। अब मेकर ने इस बाइक को अपडेट करने के बाद अभी डेब्यू कर दिया है। जिसमें इंजन को अपडेट करने के साथ नई टेक्नोलॉजी को भी दिया गया है।
कितना ताकतवर Engine
इस बाइक के इंजन को अपडेट कर दिया गया है। जिसके बाद अब यह 1160 सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन से 115.84 बीएचपी की पावर के साथ 130 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसकी पावर अपडेट के बाद 8 बीएचपी ज्यादा हो गई है। ट्रॉयम्फ का दावा है कि इस बाइक के इंजन के अंदर के कई हिस्सों को बदला गया है, जिसके बाद अब इसकी पावर ज्यादा हो गई है।
कैसे हैं Features
ट्रॉयम्फ की टाइगर 1200 बाइक में कई फीचर्स ऑफर किए गए हैं। इसके फ्रंट में 19 और रियर में 17 इंच का टायर दिया है, जो अलॉय व्हील के साथ आते हैं। इसमें ऑप्शनल लो सीट, फ्रंट में 2 और रियर में 1 डिस्क ब्रेक, 7 इंच TFT स्क्रीन, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, कूल्ड फोन कम्पार्टमेंट, टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, बॉश रडार बेस्ड राइडर असिस्टेंस सिस्टम, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट असिस्टेंस, फॉर्वर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, इमरजेंसी ब्रेक असिस्टेंस, रियर डिस्टेंस वॉर्निंग, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, बाई डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, LED लाइट्स, रोड, रेन, इको, स्पोर्ट और ऑफ-रोड, दो कॉन्फ़िगर किए जा सकने वाले राइडर मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके GT Pro वेरिएंट को रोड फोक्स्ड वेरिएंट के तौर पर डेवलप किया गया है। जिसमें अलॉय व्हील, 20 लीटर पेट्रोल टैंक को दिया गया है।
कितनी रखी Price
मेकर ने अभी इस बाइक को अपडेट के बाद सिर्फ पेश किया है, अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है। इसकी डिलीवरी को March 2027 से शुरू किया जाएगा। तभी इसकी प्राइज को भी अनाउंस किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Triumph Bonneville T40 इंडिया में हुई Launch, 350cc बाइक में क्या हैं खूबियां और कितनी रखी है Price?
ये भी पढ़ें
2026 KTM Duke 200 Launch: अपडेट के बाद आई बाइक; एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और किलर नए कलर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
AMPSTAR: मिली बंपर डील; 4×2 55T Electric Trucks की 100 यूनिट्स का मिला ऑर्डर
Indian Racing Festival: हुई बड़ी तैयारी, 13 साल बाद BIC पर होगी Formula 4
FASTag Local Pass: Toll Tax के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति; घर से 20 KM के दायरे में टोल के लिए बनेगा सालाना पास!













1 Comment