Air India ने अपने पैसेंजर्स के लिए नई Amenity Kit को लॉन्च कर दिया है। एयरलाइन ने इस किट को तैयार करने में किस तरह की बातों का ध्यान रखा है। किन पैसेंजर्स को इस किट को ऑफर किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Air India ने लॉन्च की नई Amenity Kit
एयर इंडिया ने अपने पैसेंजर्स के लिए नई एमेनिटी किट को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही लाउंजवियर का नया कलेक्शन भी ऑफर किया गया है। जिसमें इंडियन आर्ट के साथ ही वेलनेस का भी ध्यान रखा गया है।
क्या है शामिल
नई एमेनिटी किट को एयर इंडिया ने Forest Essential के साथ मिलकर बनाया है। इस किट में स्किनकेयर के साथ खुशबू वाले प्रोडक्ट्स, आर्युवेदिक मर्म मसाजर को भी शामिल किया गया है।
किसे मिलेगी किट
नई एमेनिटी किट और लांउज वियर को एयरलाइन उन पैसेंजर्स को ऑफर करेगी जो 8 घंटे से ज्यादा लंबी फ्लाइट्स लेंगे। इसके अलावा इस किट को उन पैसेंजर्स को भी दिया जाएगा तो 6 घंटे या उससे ज्यादा ज्यादा लंबी वाली ओवरनाइट फ्लाइट्स लेंगे।

PC- Air India
कैसी है किट
इस किट को एयरलाइन ने गोंड आर्ट से प्रेरणा लेकर बनाया है। इसमें आर्टिस्ट द्वारका परस्ते का बनाया हुआ ओरिजिनल आर्टवर्क होगा। इस किट को अलग अलग कलर में डिजाइन किया गया है। इंडिया से जाने वाली फ्लाइट्स में इस किट के कलर को आइवरी क्रीम रखा गया है। वहीं दूसरे देशों से इंडिया आने वाली फ्लाइट्स में किट के कलर को एंटीक वाइट रखा गया है। इस आर्टवर्क और कलर पैलेट को हर 6 महीनों में अपडेट कर दिया जाएगा।
First Class पैसेंजर्स के किट में क्या होगा
एयर इंडिया से यात्रा करने वाले फर्स्ट क्लास पैसेंजर्स को किट में लाइट डे लोशन, फेशियल टॉनिक मिस्ट, लिप क्रीम, अल्ट्रा रिच बॉडी मिल्क, परफ्यूम को दिया जाएगा। इन पैसेंजर्स को ट्रैवल एसेंशियल के तौर पर मोजे, आई मास्क, इयरप्लग, डेंटल किट के साथ हेयर टाई को भी दिया जाएगा।

PC- Air India
कैसी होगी Business Class पैसेंजर्स की किट
फर्स्ट क्लास के अलावा इस तरह की किट को बिजनेस क्लास से सफर करने वालों के लिए बनाया गया है। जिसमें नवरात्रि की 9 रातों से प्रेरणा लेकर 9 कलर्स को शामिल किया गया है। इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक के लिए PU लेदर से बनाया गया है। इंडिया से जाने वाली फ्लाइट्स में किट में कोरल किट को शामिल किया गया है, वहीं इंडिया आने वाली फ्लाइट्स में रूबी किट को दिया जाएगा।
बिजनेस क्लास किट में क्या मिलेगा
एयर इंडिया की बिजनेस क्लास से सफर करने वाले पैसेंजर्स को किट में फ़ॉरेस्ट एसेंशियल्स के आयुर्वेदिक-इंस्पायर्ड स्किनकेयर का एक चुना हुआ कलेक्शन मिलेगा, जिसमें लिप क्रीम, अल्ट्रा-रिच बॉडी मिल्क और तेज़ परफ़्यूम शामिल हैं। किट के साथ सोच-समझकर चुनी गई यात्रा की ज़रूरी चीज़ें भी हैं, जैसे मोजे, एक आई मास्क, इयर प्लग, एक डेंटल किट, एक हेयर टाई और एक स्टोरी कार्ड।
Premium Economy पैसेंजर्स की किट भी हुई अपडेट
प्रीमियम इकॉनमी पैसेंजर्स के लिए भी किट को अपडेट किया गय है। इस किट को एक वर्सेटाइल एयर इंडिया-ब्रांडेड बैग में डिज़ाइन किया गया है, जिसे यात्रा के बाद भी इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। इस किट में द इंडियन एपोथेकरी का हैंड क्रीम और लिप बाम, मोज़े, एक आई मास्क और एक स्टोरी कार्ड होगा।
यह भी पढ़ें- Ludhiana वालों के लिए Air India का ‘स्पेशल गिफ्ट’; Delhi से उड़ानें शुरू, ऐसा है Time Table
ये भी पढ़ें
AMPSTAR: मिली बंपर डील; 4×2 55T Electric Trucks की 100 यूनिट्स का मिला ऑर्डर
Tata Motors और Amazon: दोनों ने मिलाया हाथ, 3,000 EV Trucks की होगी डिलीवरी; जानिए क्या है पूरा प्लान?
ऑटो मार्केट में मचेगा तहलका! भारत में 4,000 करोड़ का दांव खेलेगी Stellantis; Citroen और Jeep की आएंगी 12 नई कारें!
Axis Max Life और Tata Digital की साझेदारी, टाटा न्यू पर मिलेंगे लाइफ इंश्योरेंस सॉल्यूशंस













Leave a Reply