Volkswagen Virtus Facelift: लॉन्‍च की तैयारी शुरू; हाई-टेक Features के साथ जानिए कब होगी लॉन्च?

Volkswagen Virtus Facelift
Volkswagen Virtus Facelift PC-VW India

Volkswagen Virtus Facelift को इंडिया में लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब बस इस Mid Size Sedan Car को Launch करना बाकी है। इसमें कौन से बड़े चेंज हो सकते हैं। कब इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Volkswagen Virtus Facelift होगी Launch

फॉक्‍सवैगन अपनी मिड साइज सेडान कार वर्टुस को लंबे समय से इंडियन मार्केट में ऑफर कर रही है। लेकिन अब इस कार के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने का समय नजदीक आ रहा है।

क्‍या होंगे चेंज

मेकर ने अभी तक ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसके फेसलिफ्ट में कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ मैकेनिकल चेंज भी किए जा सकते हैं। जिसमें इस कार को नया गियरबॉक्‍स मिल सकता है।

कैसे होंगे Features

फॉक्‍सवैगन वर्टुस के फेसलिफ्ट वर्जन में नई फ्रंट ग्रिल, नई LED हेडलैंप, अपडेट की गई LED टेल लैंप, नया 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, नया 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, रियर में मसाज फंक्‍शन , 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स के साथ इसमें कई और कॉस्‍मैटिक चेंज और नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है।

इंजन में होगा बदलाव

फॉक्‍सवैगन स्‍कोडा ग्रुप अपनी Skoda Slavia की तरह ही वर्टुस में भी 1.0 लीटर इंजन के साथ 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन को अपडेट कर सकती है। अभी तक इस कार में 6 स्‍पीड AT को दिया जाता है।  इसके अलावा इस कार में पहले की तरह ही 1.5 लीटर इंजन का ऑप्‍शन भी मिलेगा। सेफ्टी को बढ़ाने के लिए मेकर फेसलिफ्ट वर्जन में चारों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक भी दे सकती है।

कब होगी लॉन्‍च?

फॉक्‍सवैगन ने अभी तक ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि वर्टुस फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में December 2026 में लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे मिलेगी चुनौती

फॉक्‍सवैगन की ओर से वर्टुस को मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका Skoda Slavia, Honda City, Hyundai Verna जैसी कारों से मुकाबला होता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Volkswagen Taigun Facelift Launch, क्‍यों कहा जा रहा है ‘सेगमेंट का नया सुल्तान’

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।