Diwali 2026 Festive Offers: इस फेस्टिव सीजन पर अगर Compact SUV खरीदनी है तो कौन सी गाड़ी पर सबसे ज्यादा Discount मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC-Skoda India
Skoda Kylaq पर सबसे ज्यादा Discount Offer
स्कोडा अपनी काइलैक को इंडियन मार्केट में कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर ऑफर कर रही है। मेकर की इस एसयूवी को फेस्टिव सीजन में खरीदना आपको दोगुनी खुशी दे सकता है। इस एसयूवी पर 90 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। जिसमें डीलर लेवल पर छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट या लॉयल्टी स्कीम शामिल हैं। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 7.60 लाख रुपये से 13.10 लाख रुपये तक है।

PC – Tata
Tata Nexon पर हजारों की बचत
टाटा मोटर्स भी नेक्सन को इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर इस फेस्टिव सीजन में 75 हजार रुपये तक की सेविंग का मौका मिल रहा है। इसमें कैश रिडक्शन, इंटरवेशन स्कीम, स्क्रैपेज पॉलिसी को शामिल किया गया है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज 7.40 लाख रुपये से लेकर 14.52 लाख रुपये तक है।

PC- AI
Nissan Magnite पर भी ऑफर
निसान भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मैग्नाइट को लाती है। इस एसयूवी को अगर फेस्टिव सीजन में घर लाना है तो गाड़ी के साथ 72 हजार रुपये तक की सेविंग का मौका भी मिल रहा है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज 5.69 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 10.99 लाख रुपये है।

PC-autotechbiz.in
Renault Kiger पर क्या है ऑफर
निसान की तरह रेनो भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काइगर को ऑफर कर रही है। इस फेस्टिव सीजन में इस एसयूवी को खरीदने पर 65 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। यह ऑफर इसके MY 2026 वेरिएंट्स पर ही दिया जा रहा है। जिसमें कैश बेनिफिट और एक्सचेंज स्कीम मिल रही है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 5.81 लाख रुपये से 10.40 लाख रुपये तक है।

PC-Kia India
Kia Syros पर कितनी होगी बचत
किआ सिरोस को भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस एसयूवी को दीवाली के मौके पर घर लाना चाहते हैं तो साथ में 55 हजार रुपये भी बचाए जा सकते हैं। इस एसयूवी पर यह ऑफर एक्सचेंज, स्क्रैपेज और कॉर्पोरेट बेनिफिट के तौर पर मिल रही है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 8.42 लाख रुपये से 15.82 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें- Skoda की गाड़ियों पर मिल रही भारी छूट; जानिए किस मॉडल पर होगी कितने हजार रुपये की बचत?
ये भी पढ़ें
Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश- 120 से कितनी ज्यादा स्पीड तक नहीं काटें चालान
MG Majestor: महंगी हो गई धाकड़ SUV; जानिए जेब पर कितना बढ़ा बोझ और क्या है नई Price List?
Hyundai Bayon CNG: SPY तस्वीरों से लीक हुए कई बड़े राज; जानिए कितना अलग होगा यह सीएनजी अवतार?
River Mobility: 1 दिन में खोले 10 नए Showroom, किन शहरों में खरीद सकते हैं River Indie Electric Scooter













Leave a Reply