Hero Destini 110: Classic Edition के साथ आया हीरो का स्‍कूटर, Price सिर्फ 76 हजार रुपये से शुरू, जानिए क्या-क्या है खास?

HERO DESTINI 110
HERO DESTINI 110 PC- autotechbiz.in

Hero Desitini 110 स्‍कूटर को Classic Edition के साथ Launch कर दिया है। इसमें कैसी खूबियां मिलेंगी। किस Price पर इसे ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hero Destini 110 को मिला Classic Edition

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी 110 सीसी स्‍कूटर डेस्टिनी 110 को क्‍लासिक एडिशन के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। इस खास एडिशन को Festive Season के टाइम पर लॉन्‍च किया गया है।

क्‍या हैं खूबियां

मेकर ने इस स्‍कूटर के क्‍लासिक एडिशन को दो नए डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन के साथ ऑफर किया है। जिसमें Matt Goldfish Silver/Light Industrial Grey के साथ brown inner panels और Matt Aries Brown के साथ black inner panels दिए हैं। साथ में फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर नई स्ट्राइप्स, रंगीन मिरर, कलर-कोऑर्डिनेटेड सीट और इनर पैनल, एक डेडिकेटेड 3D क्लासिक एडिशन बैज और ब्रांडेड रिम टेप से क्‍लासिक एडिशन को अलग बनाने की कोशिश की गई है।

मिलेंगे ये Features

डेस्टिनी 110 के क्लासिक एडिशन में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेल लैंप, पोज़िशन लैंप, 785 mm लंबी सीट, 12-इंच के आगे और पीछे के पहिए, 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, मोबाइल चार्जिंग फैसिलिटी वाला फ्रंट स्टोरेज कम्पार्टमेंट, बूट लैंप, डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर, एलॉय व्हील्स और क्रोम डिटेलिंग स्कूटर में फीचर्स के तौर पर मिल रहे हैं।

कितना ताकतवर Engine

डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन में 110cc इंजन दिया है। जो इंजन को 6 किलोवाट पावर और 8.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस स्‍कूटर को इस इंजन के साथ 56.2 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज भी मिलती है। इसके साथ में i3S टेक्नोलॉजी भी मिलती है जो बेहतर फ्यूल-एफिशिएंसी देती है।

कितनी है Price

हीरो डेस्‍टिनी 110 स्‍कूटर के स्पेशल क्‍लासिक एडिशन की एक्‍स शोरूम प्राइज 76,400 है। नए एडिशन वाला यह स्‍कूटर सभी हीरो डीलरशिप पर उपलब्ध है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में 110 सीसी सेगमेंट में कई स्‍कूटर ऑफर किए जाते हैं। इन स्‍कूटर्स में Honda Activa 110, TVS Jupiter 110 के साथ में इसे कई Electric Scooters के साथ भी मुकाबला करना होगा।

यह भी पढ़ें- Ather Konarc First Ride Review: कैसा है स्‍कूटर, क्‍या आपको खरीदना चाहिए? पढ़ें सच!

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।