Hyundai i20 की प्राइज को रिवाइज कर दिया गया है। मेकर ने इसके किन वेरिएंट्स की प्राइज को बढ़ाया है। किन वेरिएंट्स को अभी भी पुराने प्राइज पर ही ऑफर किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hyundai i20 की बढ़ गई Price
हुंडई ने अपनी प्रीमियम हैचबैक आई20 की प्राइज को बढ़ा दिया है। मेकर ने इस कार के सभी वेरिएंट्स की प्राइज को नहीं बढ़ाया है, लेकिन कुछ वेरिएंट्स की प्राइज में चेंज कर दिया गया है।
किन वेरिएंट्स के प्राइज नहीं बढ़ाए
मेकर ने अपनी इस प्रीमियम हैचबैक कार के बेस और सेकंड बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए जाने वाले Era Petrol MT और Magna Petrol MT की प्राइज को नहीं बदला है।
किन वेरिएंट्स की प्राइज में बढ़ोतरी हुई
बेस और सेंकड बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज के अलावा हुंडई ने इस कार के सभी वेरिएंट्स की प्राइज को बढ़ा दिया है। बाकी सभी वेरिएंट्स की प्राइज में एक जैसे 5 हजार रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
अब कितना है Price
हुंडई आई 20 को अभी भी 6 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ही ऑफर किया जा रहा है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज अब 10.68 लाख रुपये हो गई है।
कितना ताकतवर Engine
हुंडई की ओर से आई20 कार में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन से 64.7 kW की पावर मिलती है। साथ में 114.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ में 5 स्पीड मैनुअल और iVT ट्रांसमिशन के ऑप्शन भी इस कार में मिलते हैं।
कैसे हैं Features
हुंडई की ओर से आई20 कार में 6 एयरबैग, डैशकैम, पडल लैंप, वेलकम लाइट, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ऑटो हैडलैंप, ईएसएस, की-लैस एंट्री, बर्गलर अलार्म, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, LED DRL, LED लाइट्स, रूफ एंटीना, 14 से 16 इंच अलॉय व्हील, एंबिएंट लाइट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, ड्राइव मोड्स, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट, यूएसबी चार्जर जैसे फीचर्स को दिया जाता है।
कितनी है लंबी-चौड़ी
हुंडई आई 20 की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1775 एमएम, ऊंचाई 1505 एमएम और व्हीलबेस 2580 एमएम है। इसमें 37 लीटर पेट्रोल टैंक मिलता है।
किनसे है मुकाबला
इंडियन मार्केट में हुंडई की इस कार को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जिसमें Tata Altroz, Maruti Baleno और Toyota Glanza जैसी कारों के साथ इसे मुकाबला करना होता है।
| श्रेणी / पैरामीटर (Parameter) | विवरण (Details) |
|---|---|
| कीमत में बदलाव (Price Revision) | • Era Petrol MT व Magna Petrol MT: कीमत में कोई बदलाव नहीं (पुराने प्राइज पर) • अन्य सभी वेरिएंट्स: ₹ 5,000 की बढ़ोतरी |
| नई एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) | ₹ 6.00 लाख से शुरू होकर ₹ 10.68 लाख (टॉप वेरिएंट) तक |
| इंजन व ट्रांसमिशन (Engine & Transmission) | • 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन • पावर: 64.7 kW | टॉर्क: 114.7 Nm • गियरबॉक्स: 5-स्पीड मैनुअल और iVT ट्रांसमिशन |
| डाइमेंशन व कैपेसिटी (Dimensions) | • लंबाई: 3995 mm | चौड़ाई: 1775 mm | ऊंचाई: 1505 mm • व्हीलबेस: 2580 mm | फ्यूल टैंक: 37 लीटर |
| सुरक्षा व फीचर्स (Safety & Features) | • 6 एयरबैग, डैशकैम, पडल लैंप, वेलकम लाइट, ABS, EBD, ESC, HAC, VSM, रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ऑटो हेडलैंप, ESS, की-लेस एंट्री, बर्गलर अलार्म, ISOFIX Child Anchorage • LED DRL, LED लाइट्स, रूफ एंटीना, 14 से 16 इंच अलॉय व्हील, एंबिएंट लाइट • 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले, सनरूफ, ड्राइव मोड्स, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट, USB चार्जर |
| मुख्य प्रतिद्वंद्वी (Competitors) | Tata Altroz, Maruti Baleno, Toyota Glanza |
यह भी पढ़ेें- Hyundai Bayon के बेस से लेकर Top वेरिएंट तक की क्या है Price? पढ़ें पूरी कीमत की लिस्ट!
ये भी पढ़ें
Diwali 2026: खरीदकर लानी है EV, किन EVs पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा Discount Offer
Formula 4: BIC पर 2 दिन हुआ धमाल, किस टीम ने बाजी मारी और कौन बना सबसे तेज ड्राइवर?
Automobile Sale Live Update: अक्टूबर की सेल्स रिपोर्ट देखकर सब हैरान! किस मेकर ने बेचे कितने वाहन?
Hyundai Creta New Gen: हुंडई की इस मिड साइज SUV की आएगी नई जेनरेशन, जानिए क्या-क्या बदल जाएगा आपकी पसंदीदा कार में?












Leave a Reply