खबर की मुख्य बातें
| Maruti Brezza CNG की हिस्सेदारी 35% हुई। | |
| ब्रेजा की टोटल सेल में 35% हिस्सेदारी सीएनजी की है। | |
| 1 किलोग्राम में मिल सकती है 26.90 किलोमीटर की माइलेज। |
Maruti Brezza के फेसलिफ्ट को इंडिया में कुछ टाइम पहले ही ऑफर किया गया है। जिसके बाद अब इसके CNG वर्जन की हिस्सेदारी 35% हो गई है। इसकी क्या वजह है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Brezza की है बड़ी डिमांड
इंडियन मार्केट में मारुति की ओर से सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को कुछ टाइम पहले ही फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें कई अपडेट दिए गए हैं। जिसके बाद इसकी डिमांड में और बढ़ोतरी हो गई है।
CNG वर्जन की बढ़ी हिस्सेदारी
ब्रेजा के पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन को जितना पसंद किया जा रहा है। उतना ही पसंद इसके सीएनजी वर्जन को भी किया जाता है। जानकारी के हिसाब से इस एसयूवी की टोटल सेल में सीएनजी वेरिएंट्स का हिस्सा 35% तक हो गया है। यानि कि हर 100 ब्रेजा में से 35 को सीएनजी के साथ खरीदा जा रहा है।
कितना ताकतवर Engine
मारुति ब्रेजा में 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन मिलता है। जो इसको सीएनजी मोड में 87.8 पीएस पावर के साथ 121.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क देने का काम करता है। इसमें भी सिर्फ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को ही दिया जा रहा है। इस इंजन के साथ एक किलोग्राम सीएनजी में इस एसयूवी को 26.90 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
कैसे हैं Features
मेकर ने ब्रेजा सीएनजी को LXI, VXI, ZXI तीनों ही वेरिएंट्स में ऑफर किया है। जिससे इसमें कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें LED DRLs, LED हेडलैंप, फॉलो मी हेडलैंप, 16 इंच अलॉय व्हील, रूफ रेल, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, एंबिएंट लाइट, सनरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर, वायरलेस चार्जिंग के साथ एक्टिव कूलिंग, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, रियर एसी वेंट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लैस एंट्री, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, आर्किमिस साउंड सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 4 स्पीकर, 2 ट्विटर, एलेक्सा ऑटो एआई, 360 डिग्री व्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, ईएसएस, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर और वॉशर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
कितनी है Price
इंडियन मार्केट में मारुति ब्रेजा सीएनजी की एक्स शोरूम प्राइज 9.40 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 13.66 लाख रुपये तक जाती है।
किनसे है मुकाबला
भारतीय बाजार में इस एसयूवी को सीएनजी के साथ सब 4 मीटर या कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जिसमें इसको सीधे तौर पर Tata Nexon CNG, Mahindra XUV 3XO CNG, Toyota Urban Cruiser Taisor CNG जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।
| श्रेणी / पैरामीटर (Parameter) | विवरण (Details) |
|---|---|
| बिक्री में हिस्सेदारी (Sales Share) | Brezza की कुल बिक्री में CNG वेरिएंट्स की हिस्सेदारी 35% (प्रत्येक 100 में से 35 यूनिट्स CNG) |
| उपलब्ध वेरिएंट्स (Trims) | LXI, VXI, और ZXI |
| इंजन व ट्रांसमिशन (Engine) | • 1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन • पावर (CNG Mode): 87.8 PS | टॉर्क: 121.5 Nm • गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन |
| माइलेज (Fuel Efficiency) | 26.90 किमी/किग्रा |
| एक्स-शोरूम कीमत (Price Range) | ₹ 9.40 लाख (शुरुआती) से ₹ 13.66 लाख (टॉप वेरिएंट) |
| सुरक्षा व सेफ्टी (Safety) | 360 डिग्री व्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग, ABS, EBD, ISOFIX चाइल्ड एंकरेज, ESS, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर और वॉशर |
| इंटीरियर व टेक्नोलॉजी | • 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, आर्किमिस साउंड सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले, एलेक्सा ऑटो AI • हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), सनरूफ, एंबिएंट लाइट, क्रूज़ कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर (एक्टिव कूलिंग के साथ), कूल्ड ग्लॉव बॉक्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स |
| एक्सटीरियर (Exterior) | LED DRLs, LED हेडलैंप, फॉलो मी हेडलैंप, 16 इंच अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, शार्क फिन एंटीना, डुअल टोन कलर ऑप्शन, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल व फोल्डेबल ORVMs |
| मुख्य प्रतिद्वंद्वी (Competitors) | Tata Nexon CNG, Mahindra XUV 3XO CNG, Toyota Urban Cruiser Taisor CNG |
यह भी पढ़ें- Crash Test में कितना मजबूत निकला नई Maruti Brezza Facelift का लोहा? अभी क्लिक करें और पढ़ें सेफ्टी का सच
ये भी पढ़ें
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?
Vinfast VF MPV 7: 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV की प्राइज में लाखों रुपये की कटौती; अब कितनी रह गई है नई कीमत?
Italjet: इटली की मशहूर कंपनी इंडिया में लाएगी 3 शानदार स्कूटर्स; जानिए किन सेगमेंट्स में कब होंगे Launch?












Leave a Reply