खबर की मुख्य बातें
| Nissan दे रही Diwali पर 86 हजार रुपये की बचत का मौका। | |
| ग्रेवाइट और मैग्नाइट पर मिल रही है फ्री सीएनजी किट। | |
| चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही 16 नवंबर तक मिल रहा है ऑफर। |
Nissan इंडियन मार्केट में कई कार ऑफर करती है। इस Diwali 2026 पर अगर कंपनी की कार खरीदते हैं तो Free CNG Kit को लगवाया जा सकता है। यह कितने रुपये की कीमत का गिफ्ट मिल रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Nissan दे रही Diwali Gift
निसान इंडियन कस्टमर्स को दीवाली का शानदार तोहफा दे रही है। मेकर अपनी 2 में से किसी भी कार को खरीदने पर Free CNG Kit को ऑफर कर रही है। सीएनजी किट को रेट्रोफिटमेंट के तौर पर ऑफर किया जा रहा है।
किन कारों पर मिलेगा तोहफा
मेकर अपनी सब 4 मीटर एसयूवी मैग्नाइट और सब 4 मीटर एमपीवी ग्रेवाइट पर इस ऑफर को दे रही है। जिसका फायदा 16 November 2026 तक उठाया जा सकता है। हालांकि यह ऑफर मेकर की ओर से सभी वेरिएंट्स की जगह कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर मिल रहा है।
किन वेरिएंट्स पर मिलेगा ऑफर
निसान मैग्नाइट के एलिजिबल नॉन-टर्बो वेरिएंट (VISIA MT, VISIA EZ-SHIFT और VISIA+ MT को छोड़कर) और निसान GRAVITE के एलिजिबल TEKNA वेरिएंट पर फ्री सीएनजी किट का ऑफर मिल रहा है।
कितनी होगी सेविंग
अगर कोई इस ऑफर के साथ मैग्नाइट के चुनिंदा वेरिएंट्स को खरीदता है तो उसको 75 हजार रुपये और ग्रेवाइट के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 86 हजार रुपये तक की सेविंग हो सकती है। इसके साथ 3 साल/1,00,000 km की थर्ड-पार्टी वारंटी भी मिल रही है।

PC- Nissan India
Nissan Gravite में कितना ताकतवर Engine
निसान ग्रेवाइट को एक लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 63 हॉर्स पावर और 72 न्यूटन मीटर टॉर्क सीएनजी में मिलता है। इसमें मैनुअल और EX Shift ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन से एमपीवी की एक किलोग्राम सीएनजी में माइलेज 19.3 तक हो जाती है।

PC- AI
Nissan Magnite में कितना ताकतवर Engine
निसान की मैग्नाइट को भी 1.0 लीटर वाले पेट्रोल इंजन के साथ ही ऑफर किया जाता है। इसमें भी 5 स्पीड मैनुअल या 5 स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। लेकिन अभी इस एसयूवी के सीएनजी माइलेज की डिटेल सामने नहीं आई है।
कितनी है Price
निसान मैग्नाइट को इंडियन मार्केट में 5.69 लाख रुपये से लेकर 10.99 लाख रुपये के बीच ऑफर किया जाता है। वहीं ग्रेवाइट को 5.73 लाख रुपये से लेकर 9.38 लाख रुपये के बीच ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Nissan October 2026 Sales: Nissan की घरेलू बिक्री में 50% का उछाल, अक्टूबर में बेचीं 3,600 कारें; चेक करें डिटेल्स
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?
Vinfast VF MPV 7: 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV की प्राइज में लाखों रुपये की कटौती; अब कितनी रह गई है नई कीमत?












Leave a Reply