Toyota Innova Crysta Limo Edition: इंडियन मार्केट में Launch हुआ नया एडिशन, लग्जरी देख उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है Price?

toyota innova crysta
toyota innova crysta PC- toyota India

खबर की मुख्‍य बातें

Toyota Innova Crysta Limo Edition लॉन्‍च हुआ।
कमर्शियल और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए आया एडिशन।
19.95 लाख रुपये और 19.99 लाख रुपये में किया ऑफर।

Toyota Innova Crysta Limo Edition इंडिया में Launch कर दिया गया है। इसमें कैसी खूबियां मिलेंगी। इस एडिशन में कितना ताकतवर Engine मिलेगा। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Toyota Innova Crysta Limo Edition Launch हुआ

इंडिया में टोयोटा ने अपनी सबसे सफल एमपीवी इनोवा क्रिस्‍टा का नया लिमो एडिशन लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एडिशन को खास तौर पर फ्लीट ऑपरे‍टर्स और कमर्शियल सेगमेंट के लिए ऑफर किया है।

कैसी हैं खूबियां

टोयोटा इनोवा क्रिस्‍टा के लिमो एडिशन को 7 और 8 सीटों के कनफिगरेशन के साथ ऑफर किया गया है। जो GX-SLF ट्रिम में मिलेगा। इसमें कैप्‍टन सीट्स, पैसेंजर रो के लिए एसी, ज्‍यादा हेडरूम और लैगरूम, ऊंची सीट पोजिशन, टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, स्‍मार्टफोन कनेक्टिविटी, मल्‍टीफंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील, एबीएस, ईबीडी, ब्रे‍क असिस्‍ट, वीएससी, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट, 7 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस एमपीवी में वही 2.4 लीटर का डीजल इंजन दिया है। जिसमें मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इस इंजन के साथ एमपीवी 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज निकाल सकती है।

Limo Edition के साथ आगे बढ़ा रहे पहचान

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स-सर्विस-यूज़्ड कार बिज़नेस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सबरी मनोहर ने कहा, “दो दशकों से ज़्यादा समय से, इनोवा ने लगातार भरोसेमंद, आराम और ओनरशिप का भरोसा देकर कस्टमर्स का भरोसा जीता है, जिससे यह पीढ़ियों से पसंदीदा मोबिलिटी बन गई है। प्रोफेशनल मोबिलिटी कस्टमर्स भी इस सफ़र का एक ज़रूरी हिस्सा रहे हैं। इनोवा क्रिस्टा लिमो के साथ, हम इस मज़बूत लेगेसी को एक अलग पहचान के साथ आगे बढ़ा रहे हैं, साथ ही टोयोटा ब्रांड से वे जो क्वालिटी और भरोसे की उम्मीद करते हैं, उसे देना जारी रख रहे हैं।”

कितनी है Price

टोयोटा ने इस एडिशन को मार्केट में 7 और 8 सीटर कनफिगरेशन के साथ ऑफर किया है। इसके 7 सीटर वेरिएंट को 19.95 लाख रुपये और 8 सीटर वेरिएंट को 19.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है।

यह भी पढ़ें- Car Launch in November 2026: कार बाजार में आने वाला है भूचाल! Mercedes से लेकर Toyota तक… जानिए कौन सा मेकर ला रहा किस सेगमेंट की गाड़ी?

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।