Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?

Mahindra Scorpio Classic
Mahindra Scorpio Classic PC- Mahindra

खबर की मुख्‍य बातें

Mahindra की एसयूवी पर मिल रहा ऑफर।
1.50 लाख रुपये तक की हो सकती है बचत।
Scorpio N पर हो सकती है सबसे ज्‍यादा बचत।

Diwali 2026 पर अगर Mahindra की SUV बुक करने जा रहे हैं, तो किस पर कितना Discount मिल सकता है। सबसे ज्‍यादा Offer किस एसयूवी पर दिया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Diwali 2026 पर Mahindra की SUVs पर तगड़ा Discount Offer

दिवाली के मौके पर अगर आप भी अपने लिए महिंद्रा की कोई एसयूवी खरीदने जा रहे हैं तो आपको 1.50 लाख रुपये तक के डिस्‍काउंट ऑफर्स मिल सकते हैं। इसके लिए नजदीकी शोरूम पर भी डिस्‍काउंट ऑफर को कंफर्म किया जा सकता है।

Mahindra Scorpio N पर सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट

महिंद्रा की मिड साइज 7 सीटर एसयूवी स्‍कॉर्पियो एन पर दिवाली के मौके पर सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट मिल रहा है। इस एसयूवी के प्री-फेसलिफ्ट Z8L और Z8T 4WD AT पर यह ऑफर मिल रहा है। जिसमें 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्‍काउंट और 25 हजार रुपये की एक्‍सेसरीज मिल रही हैं।

स्‍कॉर्पियो एन के प्री फेसलिफ्ट 2WD AT पर इस महीने 50 हजार रुपये तक का कैश डिस्‍काउंट और 25 हजार रुपये की एक्‍सेसरीज की सेविंग का मौका मिल रहा है।

Mahindra XUV 400 पर भी मिलेगा डिस्‍काउंट

महिंद्रा की इलेक्‍ट्रिक एसयूवी एक्‍सयूवी 400 को भी दिवाली के मौके पर घर लाना है तो इस पर 1 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं। यह ऑफर इस एसयूवी पर कैश डिस्‍काउंट की तरह दिया जा रहा है।

Mahindra Thar पर क्‍या है ऑफर

महिंद्रा की ओर से थार को भी ऑफर किया जाता है। इस महीने इस एसयूवी को घर लाना है तो 80 हजार रुपये की सेविंग हो सकती है। यह ऑफर इसके प्री फेसलिफ्ट के 4ED पेट्रोल और डीजल इंजन पर मिल रहा है। जिसमें 50 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट और 30 हजार रुपये की एक्‍सेसरीज दी जा रही हैं।

एसयूवी के 2WD LXT पर 30 हजार रुपये की एक्‍सेसरीज के तौर पर बचत की जा सकती है।

Mahindra XUV 3XO पर भी मिलेगा डिस्‍काउंट

महिंद्रा की सब 4 मीटर एसयूवी एक्‍सयूवी 3एक्‍सओ को भी डिस्‍काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। इस एसयूवी पर 60 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। यह ऑफर इसके MX2 Pro, MX3 और MX3 Pro पेट्रोल पर मिल रहा है। जिसमें 40 हजार रुपये कैश डिस्‍काउंट और 20 हजार रुपये की एक्‍सेसरीज के तौर पर बचत की जा सकती है।

इसके डीजल और कुछ खास वेरिएंट्स पर इस महीने 10 हजार रुपये तक का कैश डिस्‍काउंट और 15 हजार रुपये की एक्‍ससेरीज पर पैसे बचाने का मौका मिल रहा है।

Scorpio Classic पर भी है ऑफर

महिंद्रा की स्‍कॉर्पियो क्‍लासिक पर भी इस महीने हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं।  इस पर 35 से 45 हजार रुपये बच सकते हैं। एसयूवी के एस11 वर्जन पर 25 हजार रुपये कैश डिस्‍काउंट और 20 हजार रुपये की एक्‍सेसरीज पर बचत होगी। वहीं इसके एस वेरिएंट पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट और 20 हजार रुपये की एक्‍ससेरीज पर पैसे बचाए जा सकते हैं।

एसयूवी मॉडल (Model) वेरिएंट विवरण (Variant Details) कैश डिस्काउंट एक्सेसरीज कुल बचत (Total Savings)
Mahindra Scorpio N Pre-facelift Z8L & Z8T 4WD AT ₹ 1,25,000 ₹ 25,000 ₹ 1,50,000 तक
Pre-facelift 2WD AT ₹ 50,000 ₹ 25,000 ₹ 75,000 तक
Mahindra XUV 400 (EV) All / Applicable Variants ₹ 1,00,000 – ₹ 1,00,000 तक
Mahindra Thar Pre-facelift 4WD (Petrol & Diesel) ₹ 50,000 ₹ 30,000 ₹ 80,000 तक
2WD LXT – ₹ 30,000 ₹ 30,000 तक
Mahindra XUV 3XO MX2 Pro, MX3 & MX3 Pro Petrol ₹ 40,000 ₹ 20,000 ₹ 60,000 तक
Diesel & Select Variants ₹ 10,000 ₹ 15,000 ₹ 25,000 तक
Mahindra Scorpio Classic S11 Variant ₹ 25,000 ₹ 20,000 ₹ 45,000 तक
S Variant ₹ 15,000 ₹ 20,000 ₹ 35,000 तक
नोट: डिस्काउंट और ऑफर्स अलग-अलग मॉडल, वेरिएंट और स्टॉक की उपलब्धता के हिसाब से भिन्न हो सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने निकटतम महिंद्रा डीलरशिप पर संपर्क करें। 

यह भी पढ़ें- Mahindra Bolero Bold Edition: फेस्टिव सीजन में महिंद्रा का बड़ा धमाका! नए अंदाज में आई एसयूवी, कितनी रखी Price?