Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?

mahnidra xuv 3xo ZNG
mahnidra xuv 3xo ZNG PC- BNCAP

खबर की मुख्‍य बातें

Mahindra XUV 3XO ZNG CNG का हुआ टेस्‍ट।
BNCAP ने किया है एसयूवी का क्रैश टेस्‍ट।
एसयूवी को टेस्‍ट में मिली 5 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग।

Mahindra XUV 3XO ZNG को कुछ टाइम पहले ही Launch किया गया है। अब BNCAP ने इसका Crash Test किया है। इसमें एसयूवी को कितनी रेटिंग मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra XUV 3XO ZNG की हुई Crash Testing

भारत एनसीएपी ने महिंद्रा की एक्‍सयूवी 3एक्‍सओ के सीएनजी वर्जन जेडएनजी की हाल में ही क्रैश टेस्‍टिंग की है। इस टेस्‍ट के बाद पता चल गया है कि महिंद्रा की पहली सीएनजी एसयूवी कितनी सेफ है।

कितनी मिली रेटिंग

BNCAP ने क्रैश टेस्‍ट के बाद बताया है कि महिंद्रा की यह सब 4 मीटर सीएनजी एसयूवी काफी ज्‍यादा सेफ है। इसको क्रैश टेस्‍ट के बाद 5 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। टेस्‍ट के दौरान सीएनजी वर्जन का वजन 1726 किलोग्राम था और इस टेस्‍ट के बाद रिजल्‍ट को 2 November 2026 को ही पब्लिश किया गया है।

कितना मिला स्‍कोर

एडल्‍ट्स के लिए किए गए टेस्‍ट के बाद इस एसयूवी को टोटल 32 में से 29.36 का स्‍कोर मिला है। जिसमें फ्रंट ऑफसेट बेरियर टेस्‍ट के लिए 16 में से 13.91, साइड मूवेबल बेरियर टेस्‍ट में 16 में से 16 नंबर मिले हैं।

बच्‍चों के लिए किए गए टेस्‍ट में इस एसयूवी को 49 में से 45 का स्‍कोर मिला है। जिसमें डायनेमिक स्‍कोर के 24 में से 24, सीआरएस इंस्‍टालेशन के 12 में से 12 और व्‍हीकल असेसमेंट के 13 में से 9 नंबर मिले हैं।

EMI Calculator – Car और Bike Loan

कितना ताकतवर Engine

महिंद्रा की इस एसयूवी में वहीं 1.2 लीटर mStallion MPFI टर्बो इंजन दिया है। जिससे सीएनजी मोड में 114.5 पीएस पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इस एसयूवी को 0-60 KMPH की स्‍पीड 4.9 सेकंड और 0-100 KMPH की स्‍पीड से चलाने में 11.8 सेकंड का टाइम लगता है। इसमें सीएनजी के लिए 60 लीटर का टैंक मिलता है।

कैसे हैं Features

महिंद्रा में 6 एयरबैग, सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, चारों डिस्‍क ब्रेक, ऑटो स्‍टार्ट/स्‍टॉप, डैशबोर्ड पर सीएनजी बटन, क्रूज कंट्रोल, 10.25 इंच इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, 10.25 इंच इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, रिमोट की-लैस एंट्री, फ्रंट आर्मरेस्‍ट के साथ स्‍टोरेज, फॉलो मी हेडलैंप, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, 16 इंच अलॉय व्‍हील, डॉल्‍बी एटमॉस, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 6 स्‍पीकर, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, रियर व्‍यू कैमरा, रियर वाइपर, LED DRL, LED हेडलैंप, LED कनेक्‍टिड टेललैंप, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्‍ट, 60:40 स्प्ल्टि सीट, सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Mileage Calculator – Fuel Average और Trip Cost

कितनी है Price

Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट MX Edge ZNG – 9.99 लाख रुपये, REVX Edge (O) ZNG – 10.79 लाख रुपये, AX5 ZNG – 11.19 लाख रुपये और REVX A ZNG – 12.27 लाख रुपये है।

श्रेणी / पैरामीटर (Parameter) विवरण (Details)
BNCAP सेफ्टी रेटिंग (Safety Rating) ★ ★ ★ ★ ★ (5-स्टार सेफ्टी रेटिंग)
(रिजल्ट डेट: 2 नवंबर 2026 | टेस्टेड व्हीकल वजन: 1726 किग्रा)
एडल्ट सेफ्टी स्कोर (Adult Safety) • कुल स्कोर: 29.36 / 32
• फ्रंट ऑफसेट बैरियर टेस्ट: 13.91 / 16
• साइड मूवेबल बैरियर टेस्ट: 16 / 16
चाइल्ड सेफ्टी स्कोर (Child Safety) • कुल स्कोर: 45 / 49
• डायनेमिक स्कोर: 24 / 24
• CRS इंस्टॉल स्कोर: 12 / 12
• व्हीकल असेसमेंट स्कोर: 9 / 13
इंजन व परफॉर्मेंस (Engine) • 1.2-लीटर mStallion MPFI टर्बो इंजन
• पावर (CNG Mode): 114.5 PS | टॉर्क: 200 Nm
• एक्सीलरेशन: 0-60 KMPH (4.9 सेकंड) | 0-100 KMPH (11.8 सेकंड)
• CNG टैंक क्षमता: 60 लीटर
प्रमुख फीचर्स (Key Features) • 6 एयरबैग, 4 डिस्क ब्रेक, ISOFIX, रियर व्यू कैमरा, रियर वाइपर, सीट बेल्ट रिमाइंडर
• 10.25-इंच इंफोटेनमेंट + 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डॉल्बी एटमॉस sound (6 स्पीकर), एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले
• सनरूफ, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, डैशबोर्ड CNG बटन, 60:40 स्प्लिट सीट, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप
• LED DRLs, LED हेडलैंप, LED कनेक्टेड टेललैंप, 16-इंच अलॉय व्हील्स
वेरिएंट्स और कीमत (Prices) • MX Edge ZNG: ₹ 9.99 लाख
• REVX Edge (O) ZNG: ₹ 10.79 लाख
• AX5 ZNG: ₹ 11.19 लाख
• REVX A ZNG: ₹ 12.27 लाख

यह भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?