Kia New Plan: किआ करने जा रही है ₹18,750 करोड़ का मेगा निवेश; नए प्लांट में बनेंगी कौन सी कारें

Kia New Plan Anantpur Plant
Kia New Plan Anantpur Plant PC- Kia India

खबर की मुख्‍य बातें

किआ ने किया बड़े इनवेस्‍टमेंट का एलान।
18750 करोड़ रुपये का निवेश करगी कंपनी।
नई ICE और EV कारों का होगा निर्माण।

Kia New Plan: किआ ने इंडिया में अपने बड़े निवेश की घोषणा कर दी है। कंपनी कहां और कितना निवेश करेगी। इससे किस सेगमेंट में कारों को बनाया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia New Plan

किआ की ओर से भारत में बड़े निवेश की तैयारी कर ली गई है। कंपनी ने एलान किया है कि वह देश में करीब 2 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। जो भारतीय रुपये में करीब 18750 करोड़ रुपये होते हैं।

कहां होगा निवेश

कंपनी ने बताया है कि वह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में ही एक और फैक्‍ट्री के लिए राज्‍य की सरकार के साथ MoU को साइन कर चुकी है। नई फैक्‍ट्री को 465 एकड़ में बनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत 2030 से होगी। इसकी वार्षिक क्षमता 2 लाख यूनिट्स तक होगी और इससे करीब 12 हजार लोगों को रोजगार मिल पाएगा।

कौन सी कारें बनाई जाएंगी

किआ अपने नए प्‍लांट में ICE और EV सेगमेंट की कारों को बनाएगी। लेकिन अभी यह नहीं बताया है कि इस प्‍लांट में किन कारों का प्रोडक्‍शन शुरू होगा। इस नए प्‍लांट में गाड़ी की स्‍टैंपिंग के साथ वेल्‍डिंग, पेंटिंग और फाइनल असेंबली को शामिल किया जाएगा।

कितना बड़ा है मौजूदा प्‍लांट

किआ का आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में ही मौजूदा प्‍लांट है, जिसमें कई कारों का प्रोडक्‍शन किया जा रहा है। इस प्‍लांट की वार्षिक क्षमता 4.3 लाख यूनिट्स के प्रोडक्‍शन की है। जो करीब 945 एकड़ में बना हुआ है। इस प्‍लांट से 24 हजार से ज्‍यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसमें मुख्‍य तौर पर किआ की Kia Sonet, Kia Seltos, Kia Carens, Kia Carens Clavis, Kia Sorento और Kia Carnival के ICE और EV वर्जन को बनाया जाता है।

मजबूत होगी क्षमता

किया इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, ग्वांगगु ली ने कहा, “किआ की दीर्घकालिक विकास योजनाओं में भारत का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। अनंतपुर में अपना कामकाज शुरू करने के बाद से हमारे ग्राहकों ने हम पर जो भरोसा जताया है, वह हमारी इस यात्रा में बेहद अहम रहा है। हमारा दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत है। इससे ग्राहकों की मांग को और अधिक तेजी और लचीलेपन के साथ पूरा करने की हमारी क्षमता मजबूत होगी, साथ ही ICE और EV पावरट्रेन में नए मॉडल लाने में भी मदद मिलेगी। विकास के अपने अगले चरण में कदम रखते हुए, हम भारत के ऑटोमोटिव इकोसिस्टम में योगदान देने और यहाँ तैयार की गई मजबूत नींव को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे ‘मेड-इन-इंडिया’ के रूप में हमारी पहुंच और बढ़ेगी, जिससे घरेलू और विदेशी, दोनों बाजारों में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की हमारी क्षमता और मजबूत होगी।”

यह भी पढ़ें- Kia Sorento: Launch होते ही पहले महीने बेचीं 1739 यूनिट्स; जानिए फीचर्स और Price!