खबर की मुख्य बातें
| GTS 6 इंडिया में Launch हुआ। | |
| PlayStation 5, PS5 Pro, Xbox Series X और Xbox Series S पर उपलब्ध। | |
| PC पोर्ट जनवरी से मार्च 2027 के बीच आ सकता है। |
GTA 6: वीडियो गेम की दुनिया में कुछ गेम ऐसे होते हैं, जिनका इंतजार दुनियाभर के खिलाड़ियों को रहता है। Grand Theft Auto सीरीज भी इसी सूची में शामिल है। अब इस सीरीज का नया गेम Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 Launch हो चुका है। Rockstar Games ने इसे 19 नवंबर 2026 को रिलीज किया है।
नया गेम अपने ग्राफिक्स, कहानी और बड़े ओपन वर्ल्ड की वजह से चर्चा में है। इसकी कहानी Vice City और काल्पनिक राज्य Leonida की पृष्ठभूमि पर आधारित है। गेम में खिलाड़ियों को एक नई दुनिया देखने को मिलेगी, जहां कहानी के साथ कई तरह की गतिविधियों का अनुभव किया जा सकेगा।
भारत में किस समय लॉन्च हुआ GTA 6?
Rockstar Games ने GTA 6 को अलग-अलग देशों में स्थानीय समय के अनुसार रिलीज किया है। भारत में यह गेम 19 नवंबर को रात 12 बजे (IST) अनलॉक हो गया है।
जिन खिलाड़ियों ने पहले से गेम को प्री-ऑर्डर किया था और डाउनलोड की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, वे रिलीज होते ही गेम खेल सकते हैं। कंपनी ने डिजिटल प्री-लोड की सुविधा भी पहले से उपलब्ध करा दी थी।
GTA 6 के दोनों एडिशन की कीमत
भारत में GTA 6 को दो अलग-अलग एडिशन में पेश किया गया है। दोनों की कीमत में अंतर है। भारतीय PlayStation Store पर इनकी कीमत इस प्रकार है।
– Standard Edition: 5,999 रुपये
– Ultimate Edition: 7,499 रुपये
Standard Edition में बेस गेम के साथ Vintage Vice City Pack दिया जा रहा है। वहीं Ultimate Edition खरीदने वाले खिलाड़ियों को अतिरिक्त कंटेंट और Ultimate Edition अपग्रेड का लाभ मिलता है।
डाउनलोड करने के लिए चाहिए 212GB स्टोरेज
GTA 6 का साइज भी गेमर्स के लिए एक बड़ी बात है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे डाउनलोड करने के लिए करीब 212GB तक स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है।
ऐसे में गेम डाउनलोड करने से पहले अपने कंसोल में पर्याप्त जगह खाली रखना जरूरी है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कंपनी ने 10 नवंबर से डिजिटल प्री-लोड की सुविधा भी शुरू कर दी थी। इससे रिलीज से पहले ही गेम डाउनलोड किया जा सकता था।
इन कंसोल पर खेल सकते हैं GTA 6
लॉन्च के समय GTA 6 को PlayStation 5, PS5 Pro, Xbox Series X और Xbox Series S पर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, PC गेमर्स को फिलहाल इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
कंपनी ने अभी PC वर्जन की आधिकारिक लॉन्च तारीख की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, GamesBeat की रिपोर्ट के मुताबिक, PC पोर्ट जनवरी से मार्च 2027 के बीच आ सकता है।
गेम की कहानी Jason Duval और Lucia Caminos नाम के दो मुख्य किरदारों के आसपास घूमती है। दोनों एक आपराधिक साजिश में उलझ जाते हैं। ऐसे में गेमर्स को कहानी, एक्शन और रोमांच का नया अनुभव मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Honda Rebel 500: Royal Enfield और Kawasaki की नींद उड़ाने आ गई नई 500cc क्रूजर बाइक! कितना ताकतवर है Engine और कितनी है Price?
ये भी पढ़ें
Redmi Note 18: इसमें मिल सकती है 8888mAh की बैटरी! 45W चार्जिंग और 50MP कैमरा भी होगा खास, जानें सबकुछ
Blaupunkt Atomik Knightz 25K: 120W का नया पार्टी स्पीकर लॉन्च, 12 घंटे चलेगी बैटरी, साथ मिलेगा वायरलेस माइक
ध्यान दें: स्मार्टफोन खरीदने के बाद भी ग्राहकों का साथ देगी Ai+, 800 से ज्यादा सर्विस सेंटर के जरिए मिलेगी मदद
Vivo V80 FE: 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा वीवो का नया फोन, जानें फीचर्स-कीमत












Leave a Reply