खबर की मुख्य बातें
| Steelbird ने लॉन्च किया हेलमेट। | |
| हाफ फेस के साथ मिलेगी सेफ्टी। | |
| विंटेज 5.0 हेलमेट को किया लॉन्च। |
Steelbird ने अपने नए हाफ फेस हेलमेट Vintage 5.0 को भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस हेलमेट को किस तरह की सेफ्टी दी है। इसमें कैसी खूबियों को किस Price पर दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Steelbird ने लॉन्च किया नया हेलमेट Vintage 5.0
दुनिया की सबसे बड़ी हेलमेट बनाने वाली कंपनी स्टीलबर्ड ने इंडियन मार्केट में नया हेलमेट विंटेज 5.0 को लॉन्च कर दिया है। यह हेलमेट हाफ फेस डिजाइन के साथ ऑफर किया गया है। जिसको कई कलर ऑप्शन में भी अवेलेबल करवाया गया है।

PC- Steelbird India
किसके लिए है यह हेलमेट
कंपनी ने इस हेलमेट को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया है जो राइडिंग के दौरान अलग और आकर्षक स्टाइल स्टेटमेंट बनाना चाहते हैं। इसका रेट्रो-इंस्पायर्ड ओपन-फेस डिजाइन राइडर्स को खुलापन और आरामदायक अनुभव प्रदान करता है। यह हेलमेट रोजाना की शहरी यात्राओं से लेकर लंबी और आरामदायक राइड्स तक के लिए उपयुक्त है।
कितना है सेफ
स्टीलबर्ड ने Vintage 5.0 को हाई-इम्पैक्ट ABS इनर शेल और हाई-इम्पैक्ट-रेसिस्टेंट थर्मोप्लास्टिक आउटर शेल के साथ बनाया है। इस तरह से यह हेलमेट बेहतर मजबूती, टिकाऊपन और सुरक्षा को देता है। इस हेलमेट को ISI और DOT की डबल सेफ्टी का सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
कैसी हैं खूबियां
कंपनी ने इस हेलमेट को रिट्रैक्टेबल वाइजर पीक सिस्टम, स्क्रैच-रेसिस्टेंट वाइजर, कम्फर्टेबल पैडिंग, एडजस्टेबल साइड स्ट्रैप, क्विक-रिलीज चिन स्ट्रैप मैकेनिज्म जैसी खूबियों के साथ ऑफर किया है।
बढ़ रही रेट्रो इंस्पायर्ड हेलमेट की डिमांड
स्टीलबर्ड हेलमेट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा, “स्टीलबर्ड में हमारा निरंतर प्रयास ऐसे प्रोडक्ट्स पेश करना है, जो सुरक्षा, इनोवेशन और आकर्षक डिजाइन का बेहतरीन संयोजन हों। Vintage 5.0 इसी सोच का परिणाम है। आज राइडर्स के बीच रेट्रो-इंस्पायर्ड हेलमेट्स की लोकप्रियता बढ़ रही है और वे क्लासिक लुक के साथ आधुनिक फीचर्स भी चाहते हैं। अपने खास रिट्रैक्टेबल वाइजर पीक सिस्टम, डुअल सर्टिफिकेशन और बेहतर कम्फर्ट फीचर्स के साथ हम राइडर्स को ऐसा अनुभव देना चाहते हैं, जिसमें उनका हेलमेट उनकी पर्सनैलिटी को भी दर्शाए और सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे।”
कितनी है Price
स्टीलबर्ड ने इस हेलमेट को 4 साइज में ऑफर किया है, जिसमें स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइज शामिल हैं। इस हेलमेट को कंपनी ने 2149 रुपये की प्राइज पर लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें- Steelbird SBA-20: 2 साल में बिक गए 10 लाख, क्यों हर कोई खरीद रहा है यह सुपरहिट हेलमेट?
ये भी पढ़ें
Toyota Innova Hycross Facelift: लॉन्च से पहले फिर सामने आया टीजर, किन Features की मिल रही डिटेल
Kia Seltos से लेकर Sonet तक के लाइनअप में हुआ बड़ा बदलाव, कंपनी ने बंद किए कुछ वेरिएंट्स
PUC: अब किन कारों को करवानी होगी साल में 3 बार चेकिंग और किन कारों को मिलेगी 3 साल की छूट
Mahindra UDO: कैसा है Mahindra का अनोखा ‘Autoplane’; मिलते हैं कैसे धांसू Features और कितनी है Price?












Leave a Reply