Kia Seltos: पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स के साथ हुई Crash Testing, Euro NCAP ने कितनी दी रेटिंग

kia seltos euro
kia seltos euro PC- Euro NCAP

खबर की मुख्‍य बातें

Kia Seltos का हुआ Crash Test।
Euro NCAP ने किया क्रैश टेस्‍ट।
एसयूवी को मिली 5 स्‍टार रेटिंग।

Kia Seltos की Euro NCAP ने हाल में ही Crash Testing की है। इसके बाद इसे कितनी रेटिंग मिली है। किन वेरिएंट्स यह टेस्‍ट किए गए हैं। इस एसयूवी को टेस्‍ट में कितना स्‍कोर मिला है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

kia seltos euro (1)
kia seltos euro
PC- Euro NCAP

Kia Seltos की हुई Crash Testing

किआ इंडिया के अलावा कई और मार्केट्स में अपनी कारों को ऑफर करती है। कंपनी की मिड साइज एसयूवी सेल्‍टॉस की नई जेनरेशन को हाल में ही Euro NCAP ने क्रैश टेस्‍ट किया है। इस टेस्‍ट के बाद एसयूवी को सेफ्टी के लिए रेटिंग भी दी गई है।

कितनी मिली रेटिंग

Euro NCAP ने क्रैश टेस्‍ट के बाद इस एसयूवी को सेफ्टी के लिए 5 स्‍टार रेटिंग दी है। यह रेटिंग इस एसयूवी को एडल्‍ट्स ओर चाइल्‍ड दोनों के लिए दी गई है। जिससे यह एसयूवी यूरोप में ऑफर की जाने वाली एसयूवी में काफी सेफ एसयूवी बन जाती है।

कितना मिला स्‍कोर

किआ की सेल्‍टॉस एसयूवी को क्रैश टेस्‍ट के बाद पता चला कि सेफ ड्राइविंग के लिए एसयूवी को 67% का स्‍कोर मिला है। इसके अलावा इस एसयूवी को क्रैश टेस्‍ट से बचाने के लिए 71% का स्‍कोर मिला है। क्रैश प्रोटेक्‍शन के लिए इसे 84% और क्रैश टेस्‍ट के बाद की सेफ्टी के लिए इसे 90% का स्‍कोर मिला है।

किन पर होगी अप्‍लाई

यूरो एनसीएपी की ओर से इस क्रैश टेस्‍ट की रेटिंग को किआ सेल्‍टॉस एसयूवी के लेफ्ट हैंड और राइट हैंड दोनों ही तरह पर अप्‍लाई किया गया है। इसके साथ ही यह टेस्‍ट इस एसयूवी के 4X2 और 4X4 वर्जन पर भी लागू होगा।

यह भी पढ़ें- Kia Sorento: 7-सीटर SUV को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग! महज 2 महीने में बिकीं 4,500 से ज्यादा गाड़ियां