खबर की मुख्य बातें
| Avore Electric का है मेड इन इंडिया पर फोकस। | |
| 90% पार्ट्स को इंडिया में ही बनाकर यूज किया जा रहा है। | |
| क्वालिटी के साथ समझौता न करते हुए बनाए जा रहे पार्ट्स। |
Avore Electric इंडिया में Electric Bike को लॉन्च कर चुकी है। इस बाइक में कितने फीसदी पार्ट्स Made In India हैं। कंपनी ने ऐसा किस तरह से किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Avore Electric का बड़ा विजन
जहां आज के समय में दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चीन से कई तरह के मेटिरियल और पार्ट्स को इंपोर्ट कर यूज किया जाता है वहीं समर्थ ई-मोबिलिटी समूह की कंंपनी अवोर इलेक्ट्रिक Made In India पर ही पूरी तरह से फोकस कर रही है।
कितने फीसदी पार्ट्स इंडिया में बने
कंपनी आज के टाइम में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक में 90 फीसदी से ज्यादा ऐसे पार्ट्स का यूज कर रही है, जिनको इंडिया में ही बनाया गया है। इस तरह से कंपनी PM Modi के मेक इन इंडिया को सपोर्ट भी कर रही है।
किन पार्ट्स को बना रही
वैसे तो कंपनी बाइक में यूज होने वाले 90% पार्ट्स को इंडिया से ही ले रही है। लेकिन इनमें कई ऐसे पार्ट्स भी शामिल हैं जो किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए काफी जरूरी होते हैं। इन पार्ट्स में मोटर कंट्रोलर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, बैटरी पैक और रेयर अर्थ मेटिरियल फ्री मोटर भी शामिल है। साथ ही कंपनी खुद से टैंक लाइट्स और पोजिशन लैंप का प्रोडक्शन भी खुद कर रही है।
MSME वेंडर्स के साथ कर रही काम
अवोर इलेक्ट्रिक इंडिया में ही निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई वेंडर्स के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ने ‘एडवांस्ड प्रोडक्ट क्वालिटी प्लानिंग’ (APQP) और ‘प्रोडक्शन पार्ट अप्रूवल प्रोसेस’ (PPAP) को लागू किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बड़े पैमाने पर उत्पादन (mass production) शुरू होने से पहले सभी कंपोनेंट्स का डिजाइन, इंजीनियरिंग और टॉलरेंस वैलिडेशन (सहनशीलता जांच) पूरा हो जाए।
क्वालिटी से समझौता नहीं
समर्थ ई-मोबिलिटी के सह-संस्थापक, प्रियंक राखोलिया ने कहा, “एवोर इलेक्ट्रिक (Avore Electric) में, ग्राहक-केंद्रित इनोवेशन, उन्नत तकनीक, और वैश्विक गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमारी लोकल सोर्सिंग रणनीति में झलकती है। गुजरात और भारत के अन्य हिस्सों में इन मानकों को पूरा करने वाली सप्लाई चेन बनाने के हमारे मूल सिद्धांतों के लिए, हमें अपने वेंडर पार्टनर्स के साथ काफी सहयोग करना पड़ा है। हालाँकि, इस अनुशासित दृष्टिकोण से हम जो भी कंपोनेंट सोर्स करते हैं, उस पर हमारा पूरा नियंत्रण रहता है और हमें उसकी गुणवत्ता पर पूरा भरोसा होता है। हमारे लिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता; हम ऐसे उत्पाद को बाज़ार में उतारने के बजाय डिलीवरी में देरी करना पसंद करेंगे, जो हमारे मानकों पर खरा न उतरता हो।”
यह भी पढ़ें- Avore Electric Bike: 260Km तक की रेंज, 114kmph की टॉप स्पीड; जानें इस नई इलेक्ट्रिक बाइक में क्या है खास और कीमत
ये भी पढ़ें
Mahindra XEV 9e: इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिलेगी Sporteq सीरीज, ज्यादा स्पोर्टी लुक और Features से होगी लैस; कब हो सकती है Launch?
Toyota Innova Hycross Facelift: इसी हफ्ते तहलका मचाने आएगी! मौजूदा मॉडल से कितनी बदलेगी यह धाकड़ 7-सीटर MPV
MG Windsor EV: 2027 में लॉन्च होगा धांसू Facelift; जानिए अब कितनी मिलेगी ज्यादा Range और क्या होंगे नए Features?
Upcoming Cars: दिसंबर में आ रही 3 शानदार कारें, SUV, EV या Sedan—किस सेगमेंट में किसकी होगी एंट्री?












Leave a Reply