खबर की मुख्य बातें
| Mahindra UDO है इलेक्ट्रिक ऑटो। | |
| Aeroplane से प्रेरित है डिजाइन। | |
| सिंगल चार्ज में मिलेगी 200 KM रेंज। |
Mahindra UDO को इंडिया में Last Mile Mobility के तौर पर ऑफर किया जा रहा है। इसमें कैसे Features मिलते हैं। कितनी Range मिलती है। इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra UDO है Electric Auto
महिंद्रा लास्ट माइल कनेक्टिविटी की ओर से इंडियन मार्केट में उडो इलेक्ट्रिक ऑटो को ऑफर किया जाता है। यह ऑटो कई शानदार फीचर्स के साथ ही अच्छी रेंज के साथ ऑफर किया जा रहा है।
कैसा है डिजाइन
इस ऑटो की बात करें तो कंपनी की ओर से ऑटोप्लेन भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके फ्रंट के डिजाइन को किसी एयर प्लेन की तरह डिजाइन किया गया है। इससे यह फायदा होता है, कि जब इसको चलाया जाता है तो यह एयरोडायनेमिक होने की वजह से ज्यादा बेहतर तरीके से चलता है साथ ही इसकी माइलेज भी बेहतर होती है। ज्यादा सेफ्टी के लिए इस ऑटो को मोनोकॉक चेसिस पर बनाया गया है।
कैसे हैं Features
कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक ऑटो में कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। इसमें हेलोजन हेडलैंप, 12 इंच व्हील, फ्रंट में ड्यूल फोर्क सस्पेंशन, रियर में इंडीपेंडेंट सस्पेंशन, हिल होल्ड असिस्ट, क्रीप मोड, फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक, 215 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रिवर्स थ्रॉटल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है Range
महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक ऑटो में 11.7 KWh की बैटरी को दिया जाता है। इस बैटरी से ARAI के मुताबिक 265 KM Range मिलती है। जबकि रियल टाइम में इसे 200 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी बैटरी को 0-100% चार्ज करने में 5.15 घंटे का टाइम लग जाता है।
कितना है लंबा चौड़ा
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक ऑटो को 2800 एमएम लंबा बनाया है। इसके साथ ही इसकी चौड़ाई 1370 एमएम और ऊंचाई 1808 एमएम रखी है। इस ऑटो का व्हीलबेस 2100 एमएम है। इसमें पैसेंजर्स को 1100 एमएम का हेडरूम मिलता है। साथ में 1435 एमएम की केबिन ऊंचाई भी मिलती है। इस ऑटो में ड्राइवर के साथ 3 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं।
कितनी है Price
इंडियन मार्केट में इस इलेक्ट्रिक ऑटो को 3.5 से 4 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज के आस पास ऑफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Commercial Vehicle Sale: अक्टूबर में कमर्शियल सेगमेंट ने पकड़ी रफ्तार! Tata Motors से लेकर Mahindra तक की रही भारी डिमांड
ये भी पढ़ें
BMW R 12 G/S Launch: इंडिया आई नई ताकतवर Bike, कैसे हैं Features और कितनी रखी गई है Price?
Hyundai Neira: कल बाज़ार में दस्तक देगी हुंडई की यह नई 7-सीटर Electric MPV! जानिए कैसा होगा स्पोर्टी डिज़ाइन, फीचर्स?
Kia Seltos: पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स के साथ हुई Crash Testing, Euro NCAP ने कितनी दी रेटिंग
Kia Carens CNG: क्लाविस और कैरेंस सीएनजी की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 2 महीनों में हो गई 6200 यूनिट्स की सेल, हिल गया Maruti Ertiga CNG का सिंहासन












Leave a Reply