Aviation News: अब सस्ती Economy नहीं बल्कि महंगी Business Class सीटों की हो रही ताबड़तोड़ बुकिंग, Airlines भी कर रही तैयारी

Air India
Air India PC - Air India

Aviation News: इंडिया ही नहीं ग्‍लोबली अब एयर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स की पसंद भी बदल रही है। किस तरह से इसमें बदलाव आया है और Airlines इसकी तैयारी कैसे कर रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

बदल रही पैसेंजर्स की पसंद

इंडिया के साथ ही ग्‍लोबल लेवल पर भी काफी तेजी से एयर ट्रैवल बढ़ रहा है। इसी के साथ ट्रैचल करने वाले पैसेंजर्स की पसंद भी बदल रही है। जिसे देखकर अब एयरलाइंस भी बड़ी तैयारी कर रही हैं।

किस तरह बदल रही पसंद

एयरलाइंस भी कस्‍टमर्स की पसंद को देखकर खुद को अपडेट करने में लगी हुई हैं। कई एयरलाइंस केबिन को अपडेट कर ज्‍यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश कर रही हैं, तो कुछ एयरलाइंस Economy से ज्‍यादा Business Class की संख्‍या को बढ़ा रही हैं।

Premium Economy भी ट्रेंड में है

ईकोनॉमी और बिजनेस क्‍लास के बीच नया सेगमेंट पिछले कुछ सालों में प्रीमियम ईकोनॉमी के नाम से काफी ज्‍यादा ट्रेंड में आ चुका है। इस तरह से अब ईकोनॉमी से थोड़ा ज्‍यादा खर्च कर पैसेंजर्स को आसानी से बिजनेस क्‍लास जैसी सुविधाएं और ई‍कोनॉमी से ज्‍यादा बेहतर सीट और जगह मिल जाती है। साथ ही खाने में भी वैराइटी मिल जाती है।

British Airways भी कर रही अपडेट

ब्रिटिश एयरवेज ने भी अक्‍टूबर में अनाउंस किया है कि वह 2 टियर A 380 के टॉप लेवल में प्रीमियम सीटों पर फोकस कर रही है। वहीं यूनाइ‍टेड एयरलाइन ने बताया है कि 2015 और 2016 के मुकाबले अब उसकी प्रीमियम सीटों की कैपेसिटी दोगुनी से ज्‍यादा हो चुकी है।

Air India भी है तैयार

इंडिया में एयर इंडिया भी इसकी तैयारी कर रही है। एयरलाइन नए प्‍लेन के ऑर्डर तो दे ही चुकी है। लेकिन उनमें अब प्रीमियम ईकोनॉमी और बिजनेस क्‍लास की सीटों को ज्‍यादा अच्‍छा रिस्‍पांस मिलने की वजह से एयरलाइन भी खुद को अपडेट कर रही है। एयरलाइन के महाराजा पाइंट्स के जरिए गोल्‍ड और प्‍लेटिनम मेंबरशिप होल्‍डर्स को एयरपोर्ट पर लाउंज से लेकर अलग चेक-इन काउंटर तक ऑफर किए जा रहे हैं। साथ में बोर्डिंग के टाइम पर भी एयरलाइन प्‍लेटिनम, गोल्‍ड और सिल्‍वर मेंबरशिप होल्‍डर्स को प्रियॉरिटी चेक-इन जैसी सुविधाएं भी दे रही है।

यह भी पढ़ें- Air India: एयरलाइन ने एक साथ जीते 3 APEX Awards, किस किस कैटेगरी में कस्‍टमर्स ने दिया शानदार Feedback 

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।