खबर की मुख्य बातें
| ट्रैफिक में आसान है ऑटोमैटिक एसयूवी को चलाना। | |
| 10 लाख रुपये से प्राइज में मिलते हैं ये 5 ऑप्शन। | |
| निसान, हुंडई, रेनो, मारुति, टाटा करती हैं ऑफर। |
Automatic SUV की वजह से ट्रैफिक में कार चलाना काफी आसान हो जाता है। ऐसी कौन सी 5 पेट्रोल एसयूवी हैं जिनको खरीदा जा सकता है। इनकी Price क्या है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Automatic SUV है अच्छा ऑप्शन
अगर आप अपने घर से ऑफिस आते जाते हुए मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार का यूज कर रहे हैं, तो ट्रैफिक में फंसने पर आपके पैर सबसे ज्यादा दुख जाते होंगे। ऐसे में शहर के ट्रैफिक में आसान ड्राइव के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें होती हैं। अच्छी बात यह है कि इन सभी पांचों एसयूवी को आसानी से 10 लाख रुपये से कम की एक्स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है।

PC- AI
Nissan Magnite
निसान की ओर से मैग्नाइट को सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी मैनुअल के अलावा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आती है। इसके AMT ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट्स की एक्स शोरूम प्राइज 6.30 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और अगर इसे CVT के साथ खरीदना है तो इसके लिए एक्स शोरूम प्राइज 9.30 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

PC- Hyundai India
Hyundai Exter
हुंडई एक्सटर को भी एसयूवी सेगमेंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही तरह के ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी को AMT ट्रांसमिशन के साथ खरीदना हो तो एक्स शोरूम प्राइज 6.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

PC-autotechbiz.in
Renault Kiger
रेनो भी अपनी काइगर को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इंडियन मार्केट में लाती है। कंपनी की यह एसयूवी AMT के साथ 7.03 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 8.10 लाख रुपये तक जाती है।

PC- Tata Cars
Tata Punch
टाटा भी पंच को माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में लाती है। इसको मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन में ऑफर किया जाता है। इसके AMT ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट्स की एक्स शोरूम प्राइज 7.75 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 9.74 लाख रुपये तक है।

PC – autotechbiz.in
Maruti Fronx
मारुति फ्रॉन्क्स को भी बाकी एसयूवी की तरह ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जा रहा है। इसके AMT ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 8.25 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें- Mahindra UDO: कैसा है Mahindra का अनोखा ‘Autoplane’; मिलते हैं कैसे धांसू Features और कितनी है Price?
ये भी पढ़ें
Top 10 Sold Cars: FY 2027 के पहले हाफ में इन 10 कारों पर टूट पड़े ग्राहक! किसने मारी बाजी और कौन-सी पॉपुलर कार पिछड़ी
Toyota Innova Hycross Facelift: लॉन्च से पहले फिर सामने आया टीजर, किन Features की मिल रही डिटेल
Kia Seltos से लेकर Sonet तक के लाइनअप में हुआ बड़ा बदलाव, कंपनी ने बंद किए कुछ वेरिएंट्स
PUC: अब किन कारों को करवानी होगी साल में 3 बार चेकिंग और किन कारों को मिलेगी 3 साल की छूट












Leave a Reply