ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कन्ज्यूमर्स अब नए जमाने की टेक्नोलॉजी को हाथों-हाथ लेने लगे हैं। यह प्रचलन ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी दिखाई देने लगा है। ICE के साथ ही यहां पर Electric Vehicle को भी रोजाना के कामों में यूज़ किया जाने लगा है। लेकिन क्या इनको साफ करना सुरक्षित (EV Cleaning Safety) रहता है या फिर करंट लग (EV Safety Tips) सकता है। इस खबर में समझते हैं।
बढ़ रहा Electric Vehicle का चलन
इंडिया में धीरे धीरे ही सही Electric Vehicle का चलन बढ़ रहा है। कई कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी कारों को ला रही हैं, जिनको लोग खरीद भी रहे हैं। इंडिया में हर महीने करीब 10 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की जाती है।
क्या Electric Vehicle को साफ करना है सुरक्षित? (Is It Safe to Clean an Electric Vehicle?)
कार खरीदने के बाद उसे सही से रखने के लिए सफाई जरूरी होती है। आमतौर पर इंजन वाली कारों को साफ करना हमें पहले से आता है। चूकिं इलेक्ट्रिक कारों का कॉन्सेप्ट काफी नया है, ऐसे में कई लोगों को इस बात की झिझक भी होती है कि अगर वह इलेक्ट्रिक कार को साफ करेंगे तो उनको करंट भी लग सकता है। जबकि ऐसा सोचना पूरी तरह से गलत है।
EV Safety Tips- प्लग और चार्जर भी होते हैं सुरक्षित
कार को साफ करने के साथ ही उसे चार्ज करना भी काफी सुरक्षित है। इलेक्ट्रिक कार के चार्जर और प्लग को इंसुलेटिड किया जाता है। जिससे इनको छूने पर करंट लगने का खतरा न के बराबर होता है।
EV Safety Tips- बैटरी और मोटर भी होते हैं सेफ
Electric Vehicle में बैटरी और मोटर मेन पार्ट्स होते हैं। एक ईवी में यह दोनों ही पार्ट काफी सेफ होते हैं। बाजार में लाने से पहले कार मेकर इनको अच्छी तरह से टेस्ट करती है और जरूरी सुधार भी करती है। जिसकी वजह से इन कारों को यूज़ करने के साथ ही सफाई करना पूरी तरह से सेफ होता है।
किस तरह करें Electric Vehicle की सफाई – Safe EV Washing
आपके पास भी इलेक्ट्रिक व्हीकल है तो उसकी सफाई भी किसी आम कार की तरह की जा सकती है। इसके लिए कार शैंपू, माइक्रोफाइबर कपड़े का यूज किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ईवी चार्जिंग पोर्ट और सेंसर के आस-पास सफाई करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?
Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?












2 Comments