Gurugram में महिला बाइकर के साथ Road Rage? जानिए सड़क पर 100% सेफ रहने का पक्का फॉर्मूला!

Gurugram Female Bike Rider Road Rage: हाल में ही गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर के साथ रोड रेज का मामला सामने आया है। सड़क पर ऐसी घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Gurugram Female Bike Rider Road Rage

गुरुग्राम में आए दिन कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। हाल में ही गुरुग्राम में एक महिला बाइक राइडर के साथ रोड रेज का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्‍या है मामला

गुरुग्राम के गोल्‍फ कोर्स रोड पर एक कार ने महिला बाइक राइडर को टक्‍कर मारी और फिर कार सवार फरार हो गए। पूरी घटना महिला बाइक राइडर के दूसरे साथी के कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो गई।

न हों अक्रामक

सड़क पर जब भी किसी कार, बाइक, स्‍कूटर को चलाएं तो कभी भी अक्रामकता न दिखाएं। अगर कोई इस तरह का व्‍यवहार करता भी है तो उससे सुरक्षित दूरी बनाएं और किसी भी तरह से प्रतिक्रिया न दें।

न करें रेस

अगर रोड पर कोई बाइक या कार स्‍पीड लिमिट से तेज जा रही है या फिर वह खतरनाक तरीके से ड्राइविंग कर रहा है तो उससे दूरी बनाकर रखें। ऐसे किसी भी व्‍हीकल के साथ रेस लगाने की या उससे आगे निकलने की कोशिश न करें। इसकी जगह उसे रास्‍ता दें और आगे जाने दें।

राइडिंग गियर्स का यूज करें

अगर आप अक्‍सर बाइक से राइड करते हैं, तो सिर्फ सुरक्षित चलाना ही काफी नहीं होता। हमेशा सही और अच्‍छी क्‍वालिटी के राइडिंग गियर्स का भी यूज करना चाहिए। इसके लिए राइडिंग जैकेट, ग्‍लव्‍स, बूट और राइडिंग पैंट के साथ अच्‍छी क्‍वालिटी का हेलमेट जरूर पहनें।

एक्‍शन कैमरा या डैशकैम यूज करें

अगर आप बाइक या स्‍कूटर पर हैं तो कोशिश करें कि आपके पास हेलमेट या बॉडी पर माउंट होने वाला कैमरा हो। अगर आप कार में ड्राइव कर रहे हैं तो अपनी सेफ्टी के लिए डैशकैम का यूज करना अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है।

पुलिस तक पहुंचे

अगर फिर भी कोई आपका पीछा कर रहा है या फिर लगातार आपको परेशान करने की कोशिश कर रहा है तो शांत रहते हुए नजदीकी पुलिस स्‍टेशन या पुलिस बीट तक पहुंचने की कोशिश करें। अगर ऐसा न कर पाएं तो फिर नजदीक में किसी मॉल या पार्किंग तक भी जाना एक सुरक्षित रहने का विकल्‍प हो सकता है।