Audi India अलग अलग सेगमेंट में सेडान से लेकर एसयूवी तक मार्केट में ऑफर कर रही है। लग्जरी कार मेकर ने ऐसा एलान कर दिया है जिससे अब ऑडी की कार खरीदने के बाद कस्टमर्स को पूरे 15 सालों तक चिंता नहीं सताएगी। कैसे एलान की बात हम कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Audi India ने किया एलान
ऑडी इंडिया ने एलान किया है कि अब उसकी कार खरीदने वाले कस्टमर्स (Audi ownership) को 15 सालों तक कई मामलों में कार की चिंता (car maintenance) करने की जरुरत नहीं होगी। कस्टमर्स और कार का ध्यान अब कंपनी ही रखेगी।
क्या है पहला एलान
कार मेकर ने पहला एलान किया है कि ऑडी की कोई भी कार खरीदने के बाद 10 सालों तक एक्सटेंडेड वारंटी को ऑफर किया जाएगा। जो कार की डिलीवरी होने के बाद से शुरू होगी और 10 साल या दो लाख किलोमीटर तक रहेगी। कस्टमर्स 1 या 2 साल की एक्सटेंशन को चुन सकते हैं जिसमें शर्त स्टैंडर्ड वारंटी वाली ही होंगी। अगर कोई इसे नई कार के साथ ही न खरीदना चाहे तो वह वारंटी खत्म होने से पहले इसे खरीद सकता है।
एक्सटेंडेड वारंटी में क्या होगा खास
एक्सटेंडेड वारंटी में सभी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स पर 10 साल या 2 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी।
क्या किया दूसरा एलान
Audi India ने दूसरा एलान किया है कि कार खरीदने के बाद 15 साल तक रोड साइड असिस्टेंस को ऑफर किया जाएगा। इस प्रोग्राम को इंडिया में सभी नेशनल और स्टेट हाइवे पर भी दिया जाएगा, जो 24X7 रहेगा। इसकी प्राइज 3999 से 8000 रुपये के बीच होगी जो कार की उम्र और वैधता के मुताबिक होगी। इसे लेने के बाद अगर कार ब्रेकडाउन हो जाए या फिर दुर्घटना या कार बंद पड़ जाए तो नजदीकी सर्विस सेंटर तक टोइंग की सुविधा, छोटी खराबी के लिए तुरंत मदद को दिया जाएगा। साथ में प्रीमियम कस्टमर केयर में कार को ठीक करवाने में 72 घंटे से ज्यादा का टाइम लगे या फिर कार अपनी परमानेंट लोकेशन से 100 किलोमीटर दूर हो तो पैसेंजर्स को होटल में स्टे दिया जाएगा। जो लोग कहीं जा या आ रहे होंगे तो उनको आगे की यात्रा करने में मदद की जाएगी। इसके अलावा कार की निगरानी और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट किया जाएगा। साथ में खराब कार की वजह से फंस गए लोगों को फ्री में खाना भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Hyundai Venue New Generation की लॉन्च डेट लीक! डिजाइन और फीचर्स में होगा बड़ा बदलाव
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?
Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?












Leave a Reply