बाहर से लगवा रहे हैं CNG Kit, इनका रखें ध्‍यान नहीं तो आ जाएगी मुसीबत

cng kit tips
cng kit tips

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया में जिस तरह से सड़कों पर कारों की संख्‍या और वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है, उसी के साथ नई नई टेक्‍नाेलॉजी वाली कारों को भी लाया जा रहा है। लेकिन न तो आप नई कार खरीद पा रहे हैं और न ही पेट्रोल पर ज्‍यादा खर्च करने का बजट। तो पुरानी कार में ही बाहर से CNG Kit इंस्‍टाल करवा सकते हैं। ऐसा करने पर कुछ चीजों का ध्‍यान रखना पड़ता है नहीं तो मुसीबत का खतरा बढ़ने (CNG safety tips) लगता है।

अच्‍छी क्‍वालिटी की CNG Kit को चुनें

जब कार आपकी है तो फिर कुछ पैसे बचाने के लिए खराब क्‍वालिटी की CNG Kit लगवाकर मुसीबत क्‍यों मोल लेनी है। बाहर से किट इंस्‍टाल करवाते टाइम हमेशा अच्‍छी क्‍वालिटी की किट का ही चुनाव करें। किट लगवाते समय भले ही ज्‍यादा पैसे खर्च होंगे, लेकिन हमेशा के लिए आराम और सुरक्षा की गारंटी मिल जाएगी।

हमेशा नया सिलेंडर ही लगवाएं

कार में कई बार सीएनजी किट लगवाते टाइम डीलर पुराने सीएनजी सिलेंडर को लगाने का सुझाव दे देते हैं। ऐसा करने से आप कुछ पैसों की तो बचत कर सकते हैं। लेकिन इससे नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में परेशानी से बचने का इकलौता और आसान तरीका यही है कि किट इंस्‍टालेशन (CNG kit installation) के टाइम सिर्फ नए सीएनजी सिलेंडर को ही लगवाएं।

RC में चढ़वाएं CNG Kit

जब भी अपनी कार में बाहर से CNG Kit को लगवाएं तो हमेशा इस बात का ध्‍यान रखें कि कार की आरसी में इसको अपडेट करवाएं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो चेकिंग के टाइम पुलिस की ओर से आपको रोका जा सकता है और अवैध तरीके से गाड़ी में बदलाव के चलते आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है और चालान भी काटा जा सकता है।

CNG Kit की जानकारी इंश्‍योरेंस कंपनी को भी दें

आरसी में सीएनजी किट एंडोर्स करवाने के साथ ही इंश्‍योरेंस कंपनी को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्‍योंकि सिर्फ आरसी पर सीएनजी अपडेट करवाने से ही काम नहीं चलता। अगर आपको जरुरत पड़ जाए तो उस समय पर इंश्‍योरेंस कंपनी क्‍लेम देने से मना कर सकती है और उस स्थिति में आपको ही सारा खर्च उठाना पड़ेगा, जिससे बचत कम होगी और ज्‍यादा नुकसान होगा।